IPL में अजीबोगरीब हेयर स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं ये 10 क्रिकेटर, एक ने सिर पर लिखवाया टीम का नाम

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में खिलाड़ी अपने खेल के साथ-साथ अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते नजर आते हैं। खासकर अपनी हेयर स्टाइल को लेकर कई क्रिकेटर्स नए-नए प्रयोग कर चुके हैं। जिनमें से कुछ तो हिट रहे लेकिन कुछ बेहद अजीबोगरीब थे। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो अपनी हेयर स्टाइल (weird style) की वजह से आईपीएल में हमेशा चर्चा का विषय रहे हैं...

Asianet News Hindi | / Updated: Apr 03 2022, 08:16 AM IST

110
IPL में अजीबोगरीब हेयर स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं ये 10 क्रिकेटर, एक ने सिर पर लिखवाया टीम का नाम

आंद्रे रसेल
कोलकाता नाइट राइडर्स के धाकड़ बल्लेबाज आंद्रे रसेल अपने खेल के साथ ही अपनी हेयर स्टाइल्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हर आईपीएल के सीजन वह अपने बालों को अलग कलर का रंगते है। इस बार वह अपने उबर कट हेयर स्टाइल को आधा ब्लॉन्ड और आधा पिंक कलर का करवाकर आए है।

210

एमएस धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने आईपीएल लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। कभी वह अपनी बीयर्ड के साथ कुछ एक्सपेरिमेंट करते हैं तो कभी वह अपने बालों पर कुछ अलग प्रयोग करते हैं। पिछले सीजन धोनी ने आईपीएल के लिए उबर कट हेयर स्टाइल अपनाया था। जिसमें उनके सिर के दोनों साइड के बाल क्लीन शेव थे और बीच में उन्होंने बाल रखे थे।

310

शिमरॉन हेटमायर
राजस्थान रॉयल्स के बॉलर शिमरॉन हेटमायर इस सीजन अपने पूरे बालों को गुलाबी रंग का कलर करके आए है। इससे पहले पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स की ओर खेलते हुए उन्होंने अपने बाल नीले किए थे।

410

शुभमन गिल
इस साल गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले शुभमन गिल ने पिछले सीजन आईपीएल के लिए अपने बालों को पूरा गोल्डन करवा लिया था। उनका ये लुक पूरे सीजन चर्चा का विषय था, उस वक्त वो केकेआर के लिए खेलते थे।
 

510

रवींद्र जडेजा
आईपीएल 2022 में सीएसके के कप्तान रवींद्र जडेजा ने भी कई बार अपने हेयरस्टाइल के साथ एक्सपेरीमेंट किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के एक सीजन में रवींद्र जडेजा ने अपने बालों पर CSK का निशान बनवाया था।
 

610

हार्दिक पांड्या
गुजरात टाइटंस के कप्तान और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। आईपीएल के एक सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपने बालों को नीला कलर करवा लिया था। वहीं, एक बार उन्होंने शाकाल जैसा लुक भी अपनाया था।

710

कर्टली एम्ब्रोस
क्रिकेट के सबसे खतरनाक बॉलर उसमें से एक कर्टली एम्ब्रोस भी अपने बालों के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट करते नजर आते थे। कभी वह छोटे बाल रखते थे तो कभी पूरे सिर को शेव करवा कर बीच में एक चोटी बनाते थे।
 

810

कॉलिन मिलर
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कॉलिन मिलर भी अपनी अजीबोगरीब हेयर स्टाइल के चलते हमेशा चर्चा में रहते थे। वह अपने बालों को कभी नीला, कभी लाल तो कभी हरा रंग का करवा लेते थे।

910

लसिथ मलिंगा
श्रीलंकाई फास्ट बॉलर लसिथ मलिंगा भी हेयर स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते समय मलिंगा अपने कर्ली बालों पर गोल्डन कलर करते थे और उनका लुक काफी अलग और ट्रेंडिंग होता था।
 

1010

राहुल चाहर
इस बार पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले राहुल चाहर भी अपनी ही स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उनकी हेयर स्टाइल के पीछे उनकी गर्लफ्रेंड (अब वाइफ) ईशानी को क्रेडिट जाता है, जो उनकी पर्सनल हेयर स्टाइलिस्ट भी है।

यह भी पढ़ें: IPL 2022: KKR से ज्यादा हो रहे शाहरुख की लाडली सुहाना के चर्चे, मैडम की अदाएं देख फैंस हो गए कायल

IPL 2022: अब दोगुनी होगी मुंबई इंडियंस की ताकत, टीम में लौट आया ये तूफानी बल्लेबाज

इतनी बड़ी हो गई मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की लाड़ली, 8 फोटो में देखें बेबी समायरा की क्यूटनेस

Read more Photos on
Share this Photo Gallery

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Recommended Photos