जिस खिलाड़ी का दिल्ली कैपिटल्स को था इंतजार, उसे क्यों नहीं मिली टीम में जगह, IPL में फेंकी थी सबसे तेज गेंद

स्पोर्ट्स डेस्क.  IPL 2022 की सीजन अब रोचक होता जा रहा है। प्लाइंट टेबल में टॉप पर पहुंचने के लिए सभी टीमें अपनी पूरी ताकत लगा रही है। इस सीजन के पहले हफ्ते में कई विदेशी खिलाड़ी नहीं जुड़ पाए थे लेकिन अब ज्यादातर टीमों के विदेशी प्लेयर अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं। रविवार को IPL में कोलकाता नाइटराइडर्स (kolkata knight riders) और दिल्ली कैपिटल्स ( delhi capitals ) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली की टीम को जीत मिली। लेकिन जिस खिलाड़ी का इंतजार टीम को लंबे समय से हो रहा था उस खिलाड़ी को मैच में शामिल नहीं किया गया। दिल्ली ने प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव करते हुए एनरिक नॉर्किया (anrich nortje) को टीम में शामिल नहीं किया। आइए जानते हैं आखिर जिस खिलाड़ी का इतंजार था उसे शामिल क्यों नहीं किया गया। 

Pawan Tiwari | Published : Apr 11, 2022 10:45 AM IST

15
जिस खिलाड़ी का दिल्ली कैपिटल्स को था इंतजार, उसे क्यों नहीं मिली टीम में जगह, IPL में फेंकी थी सबसे तेज गेंद

रविवार को खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया को शामिल नहीं किया गया। उनकी जगह खलील अहमद को मौका दिया गया। खलील अहमद ने शानदार खेल दिखाया।

25

 लखनऊ के खिलाफ फेंकी थी खतरनाक गेंदबाज
लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ एनरिक नॉर्किया की जमकर पिटाई हुई थी। मैच में उन्होंने मैच में दो इतनी खतरनाक बीमर फेंकी थी जिसके बाद वो मैच में अपने ओवर भी पूरे नहीं कर पाए थे। उन्होंने 2.2 ओवर में  35 रन दिए थे। इस दौरान उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला था।   

35

 दिल्ली ने लगाई दी बोली
एनरिक नॉर्किया को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। दिल्ली ने 6.50 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। उनकी फिटनेस को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि वो पूरी तरह से फिट नहीं थे।

45

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट से हैं दूर
दरअसल, इस सीजन से पहले एनरिक नॉर्किया को लेकर कई तरह की चर्चाएं थीं। नॉर्किया काफी लंबे समय से चोट से जूझ रहे थे। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से ही नॉर्किया क्रिकेट से दूर थे। 

55

 आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज  
दक्षिण अफ्रीका के तेज एनरिक नॉर्किया आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले बॉलर है।  2020 के सीजन में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 156.2 किलोमीटर प्रति घंटे की की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। 

 

इसे भी पढ़ें-  युजवेंद्र चहल के सपोर्ट में आकार क्यों पीछे हटा ये खिलाड़ी, सोशल मीडिया यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल, कहा-डरपोक

इसे  भी पढ़ें- IPL 2022 मे धूम मचा रहे हैं ये भारतीय खिलाड़ी, लखनऊ के इस प्लेयर पर रहती हैं सभी की नजरें

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos