भारतीय लड़की पर आया इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का दिल, जल्द होगी शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वेडिंग कार्ड

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL mega auction 2022) के बाद फैंस इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच खबर यह आ रही है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार प्लेयर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) लीग से पहले ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज किसी गोरी मैम से नहीं बल्कि एक इंडियन लड़की से शादी करने वाले हैं। उनका शादी का कार्ड भी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन विनी रमन कौन है और कैसे दोनों की मुलाकात हुई आइए हम आपको बताते हैं...

Asianet News Hindi | Published : Feb 18, 2022 3:49 AM IST

18
भारतीय लड़की पर आया इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का दिल, जल्द होगी शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वेडिंग कार्ड

ऑस्ट्रेलिया के तेज तर्रार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का दिल एक भारतीय लड़की पर आया है। मैक्सवेल ने 21 फरवरी 2020 को भारतीय मूल की विनी रमन (vini raman) से सगाई की थी और अब ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।

28

ग्लेन मैक्सवेल 27 मार्च को मेलबर्न में भारतीय मूल की अपनी मंगेतर विनी रमन के साथ शादी करने वाले है। जिस कारण वह ऑस्ट्रेलिया के आगामी पाकिस्तान दौरे को मिस करने वाले हैं।
 

38

यूं तो मैक्सी और विनी की शादी में केवल घरवाले और करीबी लोगों को मिलाकर सिर्फ 350 लोगों को इनवाइट किया गया है। लेकिन अब ये खिलाड़ी बड़ी मुश्किल में फंस गया है, क्योंकि उनकी शादी का यह कार्ड अब सारी दुनिया में वायरल हो गया है।
 

48

दरअसल, भारत में विनी के कुछ रिश्तेदारों ने उत्साह में आकर यह न्योता अपने कुछ दोस्तों को दिखाया और इंटरनेट पर ये वायरल हो गया। जिसके बाद मैक्सवेल ने कहा कि मेलबर्न में होने वाली शादी के लिए अब उन्हें सुरक्षा का मजबूत इंतजाम करना होगा।

58

बता दें कि विनी मूल रूप से भारत की रहने वाली हैं। हालांकि, उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ है। उनके माता-पिता साउथ इंडिया के रहने वाले हैं।

68

28 साल की विनी मेलबर्न में ही रहती हैं। उन्होंने मेंटन गर्ल्स सेकेंडरी कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने फार्मासिस्ट का काम शुरू किया। उन्हें घूमना और स्विमिंग करना काफी पसंद है। कई मौकों पर उन्हें स्नूकर और गोल्फ खेलते हुए भी देखा गया है।

78

साल 2020 में मैक्सवेल और विनी ने क्रिस्चियन स्टाइल में सगाई करने के एक महीने बाद इंडियन स्टाइल में भी इंगेजमेंट की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। दोनों की शादी परंपरागत तमिल रीति-रिवाज से होगी।
 

88

मैक्सवेल की बात की जाए तो इस सीजन में वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा होंगे। पिछले सीजन उन्हें आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकार अपनी टीम में शामिल किया था। 2021 के सीजन में उन्होंने 15 मैचों मे 513 रन अपने नाम किए थे।

ये भी पढ़ें- IND vs WI: विराट को पछाड़ आगे निकले रोहित, रवि बिश्नोई ने हासिल की खास उपलब्धि, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

याराना टूटा तो भावुक हुए डेविड वार्नर, खास दोस्त केन विलियमसन के लिए लिखी ये दिल छू लेने वाली बात

IPL 2022 Update: कोलकाता नाइट राइडर्स ने घोषित किया नए कप्तान का नाम, पहले दिन नीलामी में बिके थे सबसे महंगे

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos