इतनी बड़ी हो गई मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की लाडली, 8 फोटो में देखें बेबी समायरा की क्यूटनेस

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में भले ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की शुरुआत निराशाजनक रही और उसने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन टीम अपने अगले मैच जो कि 2 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (rajasthan royals) के साथ होने वाला है, उसके लिए जोरदार तैयारी कर रही है। वहीं टीम के कप्तान मैदान पर जी तोड़ मेहनत के साथ ही अपने परिवार के साथ भी चिल कर रहे हैं। जी हां, रोहित शर्मा (Rohit sharma) की वाइफ रितिका सजदेह (Ritika sajdeh) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें रोहित और उनकी बेटी पेंटिंग करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि रोहित शर्मा की बेटी अब 3 साल की हो गई है। आइए आपको दिखाते हैं, समायरा शर्मा (samaira sharma) की सबसे क्यूट फोटोज...

Asianet News Hindi | Published : Apr 1, 2022 11:23 AM IST

18
इतनी बड़ी हो गई मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की लाडली, 8 फोटो में देखें बेबी समायरा की क्यूटनेस

आईपीएल 2022 के बीच रोहित शर्मा इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस बीच गुरुवार को उनकी वाइफ रितिका सजदेह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पापा-बेटी की क्यूट सी फोटो पोस्ट की। जिसमें रोहित अपनी बेटी समायरा के साथ पेंटिंग करते नजर आ रहे हैं।

28

बता दें कि रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की बेटी का जन्म 30 दिसंबर 2018 में को हुआ था। उस वक्त रोहित अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे, तब उनकी बीवी ने मुंबई में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था।
 

38

रोहित की बेटी का नाम समायरा शर्मा है। जिसका मतलब मंत्रमुग्ध करने वाला, ईश्वर द्वारा संरक्षित, संरक्षक होता है। वे बहुत ही क्यूट है।
 

48

रोहित और रितिका अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब इस ही फोटो में देख लीजिए बेबी समायरा अपने मॉम-डैड के साथ अपनी तीसरा बर्थडे मनाती नजर आ रही है।

58

अब इस तस्वीर में ही देखिए समायरा की बचपन से लेकर अब तक तस्वीर। कैसे 3 साल में रोहित की लाड़ली इतनी बड़ी हो गई।

68

सोशल मीडिया के अलावा समायरा कई बार मैदान पर अपने पापा और उनकी टीम के चीयर करने भी आती है। आईपीएल से लेकर कई इंटरनेशनल सीरीज में रोहित अपने परिवार के साथ ही क्रिकेट टूर पर जाते हैं।
 

78

समायरा के नाम से इंस्टाग्राम पर एक पेज भी बनाया गया है, जिसका नाम एंजेल समायरा है। इसपर उनके पर 17.4K फॉलोअर्स हैं। इस पेज पर समायरा के बचपन से लेकर अभी तक की सारी तस्वीरें अपडेट की गई है।
 

88
Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos