रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा का बल्ला अभी तक इस सीजन में खामोश है। जिसका खमियाजा टीम को भी भुगतना पड़ रहा है। उनकी टीम इस सीजन में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है और टेबल प्लाइंट में सबसे नीचे है। रोहित शर्मा ने 4 मैचों में 80 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 41 रन है। रोहित को इस बार मुंबई इंडियंस ने 16 करोड़ में रिटेन किया है।