IPL में अभी तक फिसड्डी साबित हुए ये स्टार प्लेयर, फ्रेंचाइची ने इन्हें खरीदने में जमकर लुटाए थे पैसे

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2022 अब अपने रोमांच में पहुंच रहा है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को छोड़ दे तो सभी टीमें अभी तक जीत दर्ज कर चुकी हैं और टेबल प्लाइंट में आगे निकलने के लिए जोर लगा रही है। लेकिन इस सीजन में कई ऐसे स्टार खिलाड़ी हैं जिनका बल्ला अभी तक खामोश है। फैंस को इन खिलाड़ियों के बल्ले से ताबडतोड़ रन देखने को नहीं मिल रहे हैं वहीं, कई युवा खिलाड़ी शानदार खेल दिखा रहे हैं। महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने पहले मैच में शानदार फिफ्टी लगाई लेकिन उसके बाद अब उनका भी बल्ला खमोश है। बड़ी बात ये है कि इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए टीम फ्रेंचाइची ने जमकर पैसा लगाया था लेकिन ये खिलाड़ी अभी तक उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाएं हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो स्टार खिलाड़ी।
 

Pawan Tiwari | Published : Apr 13, 2022 10:26 AM IST / Updated: Apr 13 2022, 06:27 PM IST

15
IPL में अभी तक फिसड्डी साबित हुए ये स्टार प्लेयर, फ्रेंचाइची ने इन्हें खरीदने में जमकर लुटाए थे पैसे

रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा का बल्ला अभी तक इस सीजन में खामोश है। जिसका खमियाजा टीम को भी भुगतना पड़ रहा है। उनकी टीम इस सीजन में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है और टेबल प्लाइंट में सबसे नीचे है। रोहित शर्मा ने 4 मैचों में 80 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 41 रन है। रोहित को इस बार मुंबई इंडियंस ने 16 करोड़ में रिटेन किया है।

25

 विराट कोहली
टीम इंडिया के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली का बल्ला भी पूरी तरह से खामोश है। विराट कोहली की टीम भले ही मैच जीत रही हो लेकिन उन्होंने बल्ले से कोई  खास कमाल नहीं किया है। कोहली ने 5 मैचों में 107 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर इस दौरान 48 रन बनाए हैं। विराट कोहली को इस बार RCB की टीम ने 15 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

35

ऋषभ पंत
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला भी इस सीजन में खामोश है। उन्होंने अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं खेली है।  उन्होंने 4 मैचों में 110 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 43 रन रहा है। हालांकि इस सीजन में उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली कैपिटल्स  ने पंत को 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। 

45

संजू सैमसन 
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का भी प्रदर्शन इस सीजन में कुछ खास नहीं रहा है।  हालांकि इस सीजन में उन्होंने एक फिफ्टी जरूर लगाई है।  उन्होंने 4 मैचों में 106 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर इस दौरान 55 रन रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। 

55

महेन्द्र सिंह धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अभी तक इस सीजन में शानदार प्रदर्शन नहीं किया है। CSK के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का बल्ला भी अभी तक खामोश है। उन्होंने इस सीजन में 5 मैचों में केवल 92 रन बनाए हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक जरूर लगाया है। बता दें कि इस बार सीएसके ने धोनी को रिटेन करने के लिए 12 करोड़ रुपये दिए हैं।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos