रीली रूसो सबसे बड़े बाजीगर
दक्षिण अफ्रीका के रीली रूसो का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था और माना जा रहा था कि सैम करन, बेन स्टोक्स, कैमरन ग्रीन की तरह उन पर भी करोड़ों की बोली लगेगी। मगर, चौंकाने वाली रही कि पहले सत्र में वे अनसोल्ड रहे। लेकिन लास्ट टाइम में उनकी किस्मत जगी और दो फ्रेंचाइजी में होड़ मच गई। अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 4.6 करोड़ में अपने पाले में कर लिया। रीली रूसो ने टी20 वर्ल्ड कप में पहली सेंचुरी मारी थी।