इस एक्ट्रेस पर आया धोनी के टीम के खिलाड़ी का दिल, सोशल मीडिया पर ऐसे खुली लव स्टोरी की पोल

स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता कई सालों से हैं। कई क्रिकेटरों ने फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट किया और कई खिलाड़ियों ने तो उनके साथ ही उनसे शादी भी की। अब इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का नाम भी जुड़ गया है। जी हां, सोशल मीडिया के जरिए पता चला है, कि सीएसके के इस स्टार प्लेयर का दिल मराठी एक्ट्रेस सायली संजीव (Sayali Sanjeev) पर आ गया है। दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर कमेंट्स में रोमांटिक बातें भी हो रही हैं। आइए आपको बताते हैं, कौन हैं धोनी के धुरंधर का दिल चुराने वाले सायली...

Asianet News Hindi | Published : May 16, 2021 3:16 AM IST

19
इस एक्ट्रेस पर आया धोनी के टीम के खिलाड़ी का दिल, सोशल मीडिया पर ऐसे खुली लव स्टोरी की पोल

सोशल मीडिया से खुली पोल
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां से किसी के बारे में पता करना बड़ी बात नहीं होती है। स्टार्स के पर्सनल सीक्रेट्स भी सोशल मीडिया के जरिए खुल जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ आईपीएल में धोनी की टीम से खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ के साथ। जिनके लेडी लव के बारे में इंस्टाग्राम के जरिए पता चल ही गया।

29

मराठी मुल्गी पर आया ऋतुराज का दिल
आईपीएल 2021 स्थगित होने के साथ ही खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर एक्टिव होने का ज्यादा टाइम मिल गया। ऋतुराज भी अक्सर अपने ऑफिशियल अकाउंट के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में उन्होंने मराठी एक्ट्रेस सायली संजीव की एक फोटो पर कमेंट किया, जिसे देखकर फैंस ने उनकी लव स्टोरी को हवा दे दी और कहा जाने लगा कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। 

39

दिल बनाकर शेयर किया अपना प्यार
सायली ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फेटोज शेयर की हैं। जिसको देखने के बाद ऋतुराज से रहा नहीं गया और उन्होंने उन तस्वीरों पर अपना रिएक्शन दिया है और‘Woahh️’ कमेंट किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल भी बनाया है। जिसके बाद ये कमेंट जंगल में आग की तरह फैला और फैंस लगातार उनसे पूछ रहे हैं, कि क्या ये आपकी गर्लफ्रेंड हैं?  

49

सायली ने इस तरह शर्मा कर दिया जवाब
ऋतुराज के इस कमेंट के बाद सयाली के रिएक्शन ने फैंस के डाउट को क्लीयर कर दिया और इस बात पर मुहर लगा दी की, दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। दरअसल सयाली ने उनके कमेंट पर 3 दिल वाली इमोजी और एक शर्म से लाल होने वाला इमोजी बनाई है।

59

कौन हैं सायली संजीव
सायली संजीव एक फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने मराठी फिल्म झिम्मा, बस्ता, दाह: एक मरमस्पर्शी कथा, मन फकीरा और एबी आनी सीडी जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

69

बेहद खुबसूरत हैं ऋतुराज की गर्लफ्रेंड
मराठी एक्ट्रेस सायली  संजीव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में सायली ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वह अपनी मिलियन-डॉलर की मुस्कान बिखेर रही हैं। वे बेहद ही सिंपल और खूबसूरत हैं।
 

79

IPL में छाएं थे ऋतुराज 
ऋतुराज गायकवाड़ पिछले 2 सालों से आईपीएल में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। इस सीजन फाफ डुप्लेसिस के साथ ओपनिंग करते हुए उन्होंने अपने बल्ले से कमाल करके दिखाया और 7 मैचों में 196 रन बनाएं, जिसमें 2 अर्धशतक उनके नाम दर्ज है और 75 उनका बेस्ट स्कोर है। वहीं पिछले साल भी उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में ही 3 फिफ्टी लगातार लगाई थी और 6 मैचों में 204 रन अपने नाम किए थे। 

89

महाराष्ट्र से चेन्नई पहुंचे गायकवाड़
ऋतुराज गायकवाड़ का जन्म 31 जनवरी 1997 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2016-17 में महाराष्ट्र के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने इंटर स्टेट टी20 में महाराष्ट्र के लिए मैच खेला। उन्हें फरवरी 2017 में विजय हजारे ट्राफी में महाराष्ट्र के लिए खेलने का मौका मिला। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए सीएसके की टीम में उन्हें जगह मिली और 2020 में उन्हें सीएसके ने 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।

99

ऋतुराज को मिल सकता है SL vs IND सीरीज में मौका
सीएसके के सलामी बल्लेबाज आईपीएल 2021 में अपने शानदार परफॉर्मेंस से सभी की नजरों में आ गए हैं। इसलिए, वह जुलाई में होने वाले श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट बॉल क्रिकेट में सिलेक्टर्स की पहली पसंद बन गए है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में ऋतुराज भारत की ओर से अपना पहला कॉल-अप मिल सकता है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos