क्या दूसरी बार पापा बने हैं धोनी? साक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी संग डाली एक छोटे बच्चे की फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान क्या दूसरी बार पापा बने हैं? इसे लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह के सवाल पूछे जा रहे है। दरसल महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी बेटी ज़ीवा के साथ एक न्यू बॉर्न बेबी की फोटो अपलोड की हैं, जिसपर फैन्स लगातार कमेंट्स कर ये जानने की कोशिश कर रहे है, कि क्या वाकई महेंद्र सिंह धोनी पिता बना हैं? तो चलिए आपको बताते हैं, इस फोटो की सच्चाई

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2020 4:14 AM IST / Updated: Aug 11 2020, 10:04 AM IST

18
क्या दूसरी बार पापा बने हैं धोनी?  साक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी संग डाली एक छोटे बच्चे की फोटो

बता दें कि, टीम इंडिया कैप्टन कूल रहे धोनी की शादी 4 जुलाई 2010 को हुई थी और 6 फरवरी 2015 को साक्षी ने बेटी ज़ीवा को जन्म दिया था।

28

बेटी की क्यूटनेस के चलते शुरुआत से ही उसके कई फॉलोअर्स बन गए। जब भी सोशल मीडिया पर ज़ीवा की कोई फोटो आती उसे कई सारे लोग लाइक भी करते हैं।

38

साक्षी के ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट की बात करें तो, हाल में उन्होनें अपनी बेटी का एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किया हैं। जिसपर कई सारे लोग लाइक और कमेंट कर रहे है।

48

दरसल इस फोटो में धोनी और साक्षी की बेटी ज़ीवा एक छोटे बच्चे को अपनी गोदी में ली हुई है। फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानों ये ज़ीवा का छोटा भाई या बहन हैं।

58

इस फोटो पर हजारों लाखों फॉलोअर्स ने लाइक और कमेंट किया और ये जानने की कोशिश की क्या वाकई ये धोनी का दूसरा बच्चा हैं।

68

लोगों ने कमेंट कर पूछा कि, क्या ये ज़ीवा का छोटा भाई हैं। किसी ने लिखा क्या ये जूनियर एमएसडी हैं? कई फॉलोअर्स ने तो धोनी और साक्षी को दूसरे बच्चे के लिए बधाई तक दे दी

78

पर आपको बता दें कि, ये बच्चा साक्षी और धोनी का नहीं बल्कि हाल ही में पापा बने हार्दिक पंड्या और नताशा का हैं। जिससे मिलने के लिए धोनी अपनी बेटी को लेकर गए थे।

88

फिलहाल ये खबर गलत हैं कि धोनी दूसरी बार पिता बने है। खेर जो भी हो, पर फोटो को देखकर एक बार फिर सभी ज़ीवा की क्यूटनेस के कायल जरुर हो गए हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos