सरेआम कथित BF को 'बेबी' कहकर सुर्खियों में आई थी ईशान किशन की गर्लफ्रेंड, फैंस बोले- भाई की लॉटरी लग गई

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम 13 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ (India vs Sri Lanka) लिमिटेड ओवर की सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है। यह टूर्नामेंट और भी ज्यादा खास है क्योंकि इस टूर्नामेंट में 5 नए खिलाड़ियों को जगह दी गई है। जिसमें 22 साल युवा खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के स्टार प्लेयर ईशान किशन (Ishan Kishan) भी शामिल हैं। जिन्होंने आईपीएल में 99 रन बनाने के साथ ही कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। सिर्फ अपने खेल से ही नहीं ईशान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अक्सर उनका नाम सुपरमॉडल अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) के साथ जुड़ता रहा है। 2019 में वह मुंबई इंडियंस को चीयर करने भी आई थी। कौन है अदिति हुंडिया और क्या कनेक्शन है उनका ईशान किशन से आइए आपको बताते हैं...

Asianet News Hindi | Published : Jul 6, 2021 6:43 AM IST / Updated: Jul 06 2021, 12:26 PM IST

17
सरेआम कथित BF को 'बेबी' कहकर सुर्खियों में आई थी ईशान किशन की गर्लफ्रेंड, फैंस बोले- भाई की लॉटरी लग गई

ईशान-अदिति का कनेक्शन
इंडियन सुपर मॉडल अदिति हुंडिया के साथ अपने कथित संबंधों के लिए ईशान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अदिति आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की बहुत बड़ी फैन हैं और वह पहली बार तब सुर्खियों में आईं जब उन्हें 2019 में MI के लिए चीयर करते हुए देखा गया। अदिति अक्सर ईशान किशन की तारीफ अपने इंस्टाग्राम पर करती है। 

27

ईशान के लिए इमोशनल पोस्ट
28 सितंबर 2020 को आईपीएल में ईशान किशन ने आरसीबी के खिलाफ 58 गेंदों में 99 रन बनाए थे। लेकिन मुंबई इंडियन ये मैच सुपरओवर में हार गई। हार के बाद ईशान किशन की कथित गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने इंस्टाग्राम पर उनके लिए एक स्टोरी लगाई। इसमें उन्होंने ईशान के 99 पर आउट होकर पवेलियन जाने के मोमेंट को शेयर किया और  लिखा- 'I am so proud of you baby (मुझे आप पर बहुत गर्व है बेबी)।' इस स्टोरी के बाद दोनों के बीच रिलेशन की बात को और हवा मिल गई।

37

कौन है अदिति हुंडिया
अदिति हुंडिया का जन्म 15 जनवरी 1997 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था। वे जयपुर में ही बड़ी हुईं। अदिति ने इंडिया इंटरनेशन स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद जयपुर के सेंट जेवियर्स कॉलेज से बिजनेस की पढ़ाई पूरी की। वह फैशन इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं।

47

सुपर मॉडल अदिति
अदिति हुंडिया को 2017 में FBB कलर्स फेमिना मिस इंडिया राजस्थान के रूप में ताज पहनाया गया था। अदिति ने बाद में मिस डीवा 2018 प्रतियोगिता जीती और उन्हें मिस डीवा सुपरनेशनल का ताज पहनाया गया। इसके बाद में उन्होंने पोलैंड में फेमस मिस सुपरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने एलीट मिस राजस्थान 2016 में भी भाग लिया था और फर्स्ट रनर-अप का स्थान हासिल किया था। वे मशहूर सिंगर अरमान मलिक के वीडियो ‘टूटे ख्वाब’ में नजर आ चुकी हैं।

57

सोशल मीडिया स्टार हैं अदिति
अदिति हुंडिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनके 258K फॉलोअलर्स हैं। वह आए दिन अपनी हॉट फोटोज इंस्टा पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शेयर की गई इस फोटो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि 'ईशान किशन भाई की तो लॉटरी लग गई।'

67

अदिति को पसंद है धोनी-विराट
ईशान किशन के अलावा अदिति महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की भी बड़ी फैन हैं। वे अक्सर क्रिकेट के मोमेंट्स अपने पेज पर शेयर करती है। हालांकि, वह इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का समर्थन करती हैं और स्टैंड में टीम को चीयर करती नजर आती हैं।

77

ईशान का क्रिकेट करियर
वहीं, ईशान किशन के अब तक के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल में 56 मैचों में 1284 रन बनाए हैं। भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल के दो मैचों में भी उनके नाम 60 रन दर्ज है। आने वाली भारत-श्रीलंका लिमिटेड ओवर सीरीज में उनकी परफॉर्मेंस देखने वाली होगी, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2021 से पहले खिलाड़ियों की यह परफॉर्मेंस बहुत मायने रखेगी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos