एक संकल्प ऐसा भी: पाकिस्तान को धूल चटकाकर ही अपनी बीवियों का करवा चौथ व्रत पूरा कराएंगे ये भारतीय खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क : रविवार 24 अक्टूबर को पूरे देश में करवा चौथ (Karva Chauth 2021) का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाएगा। करवा चौथ के साथ ही भारत के लिए एक और त्योहार का दिन है, क्योंकि 24 अक्टूबर को ही टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच महा मुकाबला है। ऐसे में यह दिन डबल सेलिब्रेशन लेकर आएगा। आम लोगों की तरह ही क्रिकेटर्स की पत्नियां भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। लेकिन इस करवा चौथ पति की लंबी उम्र के साथ ही वह अपने पति की जीत का संकल्प भी लेंगी और खिलाड़ी भी पाकिस्तान को धूल चटा कर ही अपनी बीवियों का करवा चौथ का व्रत पूरा करवाएंगे। आइए आपको बताते हैं, यूएई में कौन से खिलाड़ी अपनी वाइफ के साथ करवा चौथ मनाएंगे....

Asianet News Hindi | Published : Oct 22, 2021 7:13 AM IST

18
एक संकल्प ऐसा भी: पाकिस्तान को धूल चटकाकर ही अपनी बीवियों का करवा चौथ व्रत पूरा कराएंगे ये भारतीय खिलाड़ी

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हर साल अपने बीवी के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाते हैं। कुछ साल पहले उन्होंने इस तस्वीर को करवा चौथ के मौके पर शेयर किया था। इस बार भी उनकी वाइफ उनके साथ यूएई में है और बेटी होने के बाद यह उनका पहला करवा चौथ है।

28

भारतीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा भी हर साल अपनी वाइफ के साथ करवा चौथ मनाते हैं इस बार उनकी पत्नी के साथ यूएई में मौजूद है।

38

इसी साल भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सूर्यकुमार यादव ने 2016 में देवीशा शेट्टी नाम की लड़की के साथ शादी की थी। सूर्या भी इस बार यूएई में ही अपनी वाइफ के साथ करवा चौथ मनाएंगे।

48

हार्दिक पांड्या जो पिछले साल करवा चौथ के मौके पर अपनी बीवी से दूर थे। वह उनकी शादी के बाद पहला करवा चौथ था। लेकिन इस बार हार्दिक की वाइफ नताशा स्टेनकोविक उनके साथ यूएई में ही है और दूसरा करवा चौथ वह उनके साथ ही मनाएंगी।

58

टीम इंडिया के फास्ट बॉलर भुवनेश्वर कुमार भी हर साल अपनी वाइफ के साथ करवा चौथ का त्यौहार मनाते हैं। पिछले साल करवा चौथ पर उन्होंने अपनी बीवी के साथ फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी थी। भुवी ने 2017 में नूपुर नागर से शादी की थी।

68

इंडियन फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह ने इसी साल मार्च में स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ शादी की थी। वह पहली बार अपनी वाइफ के साथ करवा चौथ मनाएंगे। संजना इस समय बुमराह के साथ यूएई में ही है और अपनी एंकरिंग पर फोकस कर रही हैं।

78

वरुण चक्रवर्ती जिन्होंने पिछले साल आईपीएल के बाद दिसंबर में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी की थी, उनके लिए भी यह पहला करवा चौथ ही होगा। वरुण की लाइफ नेहा खेडेकर भी इस समय उनके साथ यूएई में हैं।

88

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल भले ही इस बार टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है, लेकिन इस साल वह अपनी पत्नी धनाश्री वर्मा के साथ पहला करवा चौथ मनाएंगे। उन्होंने ने भी पिछले साल दिसंबर में ही शादी की थी।

ये भी पढे़ं- अनुष्का शर्मा के ब्यूटी सीक्रेट का खुलासा:ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए इस फल का इस्तेमाल करती हैं मिसेज कोहली

T20 World Cup में पसीना बहा रहा ये खिलाड़ी, तो टूर्नामेंट ये बड़ी जिम्मेदारी संभाल रही उनकी पत्नी

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos