कोहली से कम नहीं है लोकेश राहुल का वर्कआउट, इन पांच एक्सरसाइज पर करते हैं भरोसा

नई दिल्ली. टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज लोकेश राहुल इन दिनों शानदरा फॉर्म में हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ धवन के चोटिल होने के बाद मिले मौके का राहुल ने शानदार फायदा उठाया था। राहुल ने इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी थी और आखिरी मैच में अपने शतक से चूक गए थे। राहुल की प्रदर्शन के बाद धवन की वापसी मुश्किल लग रही है। राहुल के इस शानदार प्रदर्शन की वजह उनका जबरदस्त वर्कआउट भी है। राहुल भी भारतीय कप्तान विराट कोहली की तरह जिम में घंटो पसीना बहाते हैं। राहुल खासकर इन पांच एक्सरसाइज पर ज्यादा निर्भर करते हैं। 
 

Shaktiraj Singh | Published : Dec 14, 2019 3:27 PM IST

15
कोहली से कम नहीं है लोकेश राहुल का वर्कआउट, इन पांच एक्सरसाइज पर करते हैं भरोसा
पुश अप- शरीर के पूरे ऊपरी हिस्से का एक ही बार में वर्कआउट करने के लिए पुश अप सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज हैं। पुश अप करते समय आपके कंधे, ट्राइसेप्स, बैक, बाइसेप्स और पेट की मांसपेशिंयों की एक्सरसाइज हो जाती है। राहुल पुश अप के जरिए खुद को फिट रखते हैं। इसकी वजह से उनकी चेस्ट भी आकर्षक दिखती है।
25
बॉक्स जंप- इस एक्सरसाइज में खासा भरोसा करते हैं क्योंकि इससे शरीर ताकतवर बनता है। यह एक्सरसाइज जम्प स्क्वॉट का नया रूप है। इसमें राहुल जंप करने के बाद जमीन की बजाय एक बॉक्स में लैंड करते हैं, जिससे उनकी बॉडी ताकतवर बनती है और कहां पर लैंड करना है इसकी जागरुकता भी बढ़ती है। बाउंड्री में फील्डिंग के दौरान ये सभी चीजें काम आती हैं।
35
फ्रंट स्क्वॉट- राहुल इस एक्सरसाइज को अपने सीने में एक बारबेल के साथ करते हैं। इससे स्क्वाट करते समय उनके शरीर का वजन बढ़ जाता है। इस वजह से उनके क्वाड्स, हैमस्ट्रिंग और पिंडली और मजबूत बनते हैं।
45
बैटल रोप वेव्स- यह क्लासिक एक्सरसाइज पूरे ऊपरी शरीर को टारगेट करता है। इस एक्सरसाइज के दौरान हाथों को लगातार हिलाते हुए अपने शरीर के स्थिर रखना पड़ता है। यह एक्सरसाइज बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, कंधे और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करती है।
55
पुल अप्स राहुल यह एक्सरसाइज अपनी हथेलियों के साथ उनकी (अंडरहैंड ग्रिप) और अपनी ठुड्डी के साथ बार के ऊपर से करते हैं। इससे उनके हाथ और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos