युवराज सिंह की बहन को ही दिल दे बैठे थे रोहित शर्मा, पता चलते ही युवी ने दे डाली थी सरेआम वॉर्निंग

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने 13 दिसंबर को शादी की 5वीं सालगिरह मनाई। 13 दिसंबर 2015 को उन्होंने रितिका सजदेह से शादी की थी। सोशल मीडिया पर भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी को शादी की सालगिरह को लेकर ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भी विश किया। रोहित शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी को जीवन के अंतिम समय तक अलग ना होने की रिक्वेस्ट की है। इस क्यूट पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। रोहित और रितिका की लव स्टोरी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है। इनकी एनिवर्सरी पर आइये आपको बताते हैं कैसे एक-दूसरे के हमेशा हमेशा के लिए हो गए थे ये लव बर्ड्स...

Asianet News Hindi | Published : Dec 13, 2020 9:22 AM IST / Updated: Dec 14 2020, 10:50 AM IST

18
युवराज सिंह की बहन को ही दिल दे बैठे थे रोहित शर्मा, पता चलते ही युवी ने दे डाली थी सरेआम वॉर्निंग

क्रिकेट के मैदान में रोहित शर्मा के रिकार्ड्स को हर कोई जानता है। लेकिन मैदान पर विरोधी टीम को धोने वाले ये क्रिकेटर असल जिंदगी में अपनी पत्नी रितिका के सामने कमजोर पड़ जाते हैं।

28

इस क्यूट कपल की लव स्टोरी शादी से 6 साल पहले शुरू हो गई थी। रितिका जहां एक स्पोर्ट्स मैनेजर थीं, वहीं रोहित शर्मा उस समय खेल में काफी व्यस्त रहते थे। इसी दौरान दोनों की मुलाक़ात हुई थी।

38

रितिका क्रिकेटर युवराज सिंह की राखी सिस्टर हैं। रोहित और रितिका की मुलाक़ात युवराज ने ही करवाई थी। इसके बाद काम के सिलसिले में दोनों की लगातार मुलाक़ात होने लगी। पहले ये मुलाकातें प्रोफेशनल थीं, पर बाद में दोनों की दोस्ती हो गई। 

48

धीरे-धीरे मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता ही चला गया और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। शुरुआत में हमने कहा था कि रोहित और रितिका की लव स्टोरी एकदम फिल्मी है, ऐसा इसलिए क्योंकि शर्मा जी ने अपनी होने वाली पत्नी को बिलकुल बॉलीवुड स्टाइल में प्रपोज किया था।

58

रोहित ने मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में अपने घुटनों पर बैठकर और हाथ में एक अंगूठी लेकर रितिका को प्रपोज किया था। जिसके बाद रितिका ने तुरंत रोहित के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया।

68

रोहित और रितिका ने 13 दिसंबर 2015 को शादी की। उनकी शादी में क्रिकेट, बॉलीवुड और व्यापार जगत के सभी दिग्गज शामिल हुए थे।

78

शादी के 3 साल बाद रोहित के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया। जिसका नाम उन्होंने समायरा रखा। रोहित, रितिका और समायरा को एक साथ कई इवेंट में साथ देखा जाता हैं।

88

एक इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने बताया था कि जब युवराज को उनके अफेयर की बात पता चली थी तो उन्होंने साफ़ कर दिया था कि कुछ भी करने से पहले याद रखना कि वो मेरी बहन है। इसके बाद उन्होंने युवी को विश्वास दिलाया था कि वो रितिका से शादी करना चाहते हैं।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos