मैक्सवेल ने विनी रमन से भारतीय अंदाज में की थी सगाई, अब मंगेतर ने खोले कई राज
नई दिल्ली. कोरोनावायरस के कारण दुनिया भर की एक तिहाई आबादी लॉकडाउन में है। ऐसे में सभी लोग अपने घर में ही कुछ न कुछ कर रहे हैं। कई दिनों से फिल्मी सितारों और क्रिकेटरों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहे हैं। ऐसे में हम आज बात करने वाले हैं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की जिन्होंने पिछले महीने अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन से भारतीय अंदाज में सगाई की थी। लेकिन अस्ट्रेलिया में भी लॉकडाउन होने के कारण ये दोनों कपल अपने घर में ही फंस गए हैं। जिसके बाद विनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने रिलेनशनशिप को लेकर कई सवालों के जवाब दिए हैं।
विनी ने अपनी इस पोस्ट में बताया कि वे मैक्सवेल से पहली बार दिसंबर 2013 में बिग बैश की टीम मेलबर्न स्टार के एक इवेंट में मिली थी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने उन्हें प्रपोज किया था।
विनी ने बताया कि दोनों ने एक दूसरे को 2 साल और 4 महीने डेट किए हैं।
मैक्सवेल, विनी से 4 साल 5 महीने बड़े हैं। एक सवाल के जबाव में विनी ने कहा कि पहले मैक्सवेल ने ही उनमें इंट्रेस्ट दिखाया था।
इसके अलावा विनी ने खुलासा किया मैक्सवेल उनसे ज्यादा गुसैल, जिद्दी, साहसी और चिल्लाने वाले हैं।
दोनों में सबसे ज्यादा भावुक कौन है। इस सवाल पर विनी ने अपना नाम लिया।
इस पोस्ट में केवल एक ही ऐसा सवाल था जिसका जवाब विनी ने नहीं दिया। उस सवाल के जबाव में विनी यह तय नहीं कर पाईं कि दोनों में अच्छा खाना कौन बनाता है।
बता दें ग्लेन मैक्सवेल ने हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट से मेंटल हेल्थ का हवाला देते हुए यह ब्रेक लिया था। इसके बाद उन्होंने बिग बैश लीग में धमाकेदार वापसी की थी।
बिग बैश लीग में धमाकेदार वापसी के पिछे विनी रमन का ही हाथ माना जाता है क्योंकि वो इस दौरान उनकी वापसी में काफी मदद कर रही थीं।
मैक्सवेल ने बिग बैश में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। जिसके कारण मैक्सवेल को टूर्नामेंट का बेहतरीन कप्तान चुना गया था।