Retirement के बाद ऐसा बिता MS Dhoni का 1 साल, कभी घरवालों संग तो कभी खेती करते दिखे कैप्टन कूल

Published : Aug 15, 2021, 09:54 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: पिछले साल 15 अगस्त (15 August) के मौके पर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अचानक शाम 7 बजकर 29 मिनट पर सभी को बताया कि अब वो इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलेंगे। उनके संन्यास से फैंस को बड़ा झटका लगा था। भारतीय क्रिकेट में कैप्टन कूल नाम से मशहूर धोनी के रिटायमेंट (Retirement) को आज 1 साल पूरा हो गया है। इस 1 साल में धोनी की पॉपुलारिटी में कोई कमी नहीं आई है। आईपीएल से लेकर अपने लुक्स तक पूरा साल वह किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहें। आइए आज धोनी के रिटायरमेंट डे पर हम आपको बताते हैं, कि कैसा बिता माही का यह पूरा साल....

PREV
111
Retirement के बाद ऐसा बिता MS Dhoni का 1 साल, कभी घरवालों संग तो कभी खेती करते दिखे कैप्टन कूल

15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी सितंबर 2020 में आईपीएल खेलने के लिए दुबई गए थे। हालांकि इस दौरान आईपीएल के 13वें सीजन में उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंची थी। धोनी पूरा सीजन अपने लुक्स और अपने रिटायरमेंट को लेकर चर्चा में रहे।

211

आईपीएल खत्म होने के बाद धोनी एक बार फिर अपने परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां मनाने गए जहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

311

कैप्टन कूल माही उस वक्त भी चर्चा में आए थे जब संन्यास के बाद वह रांची स्थित अपने फार्म पर खेती कर रहे थे। उनके फार्म हाउस पर ऑर्गेनिक सब्जी से लेकर दूध और कड़कनाथ मुर्गे तक हैं।

411

धोनी के साथ-साथ उनकी बेटी जीवा भी सोशल मीडिया पर छाई रहती है। जनवरी में धोनी और उनकी बेटी ने एक बिस्किट कंपनी के लिए एड शूट किया था। 

511

इसके बाद आईपीएल 2021 से पहले धोनी का बौद्ध भिक्षु लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसमें धोनी अपना सिर मुंडवा कर एक संन्यासी बने नजर आए थे हालांकि यह फोटो एक विज्ञापन की थी।
 

611

आईपीएल 2020 में अपनी हार का बदला धोनी ने आईपीएल के 14वें सीजन में लिया। हालांकि, आईपीएल 2021 का पूरा सीजन अभी खत्म नहीं हुआ है लेकिन मई तक जितनी भी मैच हुए उसमें सीएसके की टीम ने कमाल किया और प्वाइंट्स टेबल पर भी वह दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

711

आईपीएल 2021 स्थगित होने के बाद धोनी अपने परिवार के साथ शिमला छुट्टियां मनाने गए। जहां से उनकी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस दौरान धोनी ने अपने फैंस के साथ भी मुलाकात की।

811

रिटायरमेंट के बाद धोनी ने अपना काफी समय अपने रांची स्थित फार्म हाउस पर बिताया। जहां वह अपने डॉगी और घोड़ों के साथ इंजॉय करते नजर आए। उन्होंने अपनी बेटी के जन्मदिन पर उसे एक नया घोड़ा भी गिफ्ट किया था।

911

हाल ही में धोनी अपने नए लुक की वजह से चर्चा में आए थे। उन्होंने सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिश आलम हाकिन से अपना हेयरकट लिया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इस हेयर स्टाइलिंग को 'द उबेर कूल फॉक्स-हॉक कट' कहा जाता है, जो धोनी पर काफी सूट कर रहा है।

1011

धोनी और उनकी पूरी टीम आईपीएल के बचे हुए मैच के लिए के लिए यूएई पहुंच गई है। इससे पहले पूरी टीम चेन्नई में एक साथ हुई जहां पर उन्होंने मशहूर साउथ सुपरस्टार विजय से मुलाकात की। इस दौरान दोनों की मुलाकात की तस्वीरें खूब वायरल हुई और फैंस ने इसे थालापति और थाला की मुलाकात बताया।

1111

यूएई पहुंचने के बाद धोनी होटल में अपने टीम मेट्स के साथ बिलियर्ड्स खेलते नजर आए। बता दें कि माही और उनकी टीम 19 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के साथ मैच खेलेगी।

Recommended Stories