इस खिलाड़ी के लिए धोनी ने ठुकरा दिया था बॉलीवुड की मस्तानी से अपना इश्क, फिर भी मिला युवी को प्यार में धोखा!

Published : Apr 05, 2022, 12:48 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट (Cricket) और बॉलीवुड (Bollywood) का रिश्ता बरसों से चला रहा है। नवाब पटौदी-शर्मिला टैगोर से लेकर विराट-अनुष्का तक कई बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर है जो शादी के बंधन में बंधे और कइयों की अफेयर की चर्चा भी खूब रही। इन्हीं में से एक है भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra singh Dhoni), जो अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। हालांकि, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से हटके एक होटल मैनेजमेंट की लड़की साक्षी से शादी की, लेकिन उनकी लव लाइफ के चर्चे बॉलीवुड की मस्तानी से तक थे। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि माही को अपना क्रश रही दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का ख्याल छोड़ना पड़ा और अपने दोस्त के लिए अपने प्यार को ठुकरा दिया, आइए आपको बताते है...

PREV
17
इस खिलाड़ी के लिए धोनी ने ठुकरा दिया था बॉलीवुड की मस्तानी से अपना इश्क, फिर भी मिला युवी को प्यार में धोखा!

CSK के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही साक्षी शादी की है और इस जोड़े को एक खूबसूरत बेटी जीवा भी है। लेकिन साक्षी से मिलने से बहुत पहले धोनी की अफेयर की चर्चा बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से थी।

27

रिपोर्टों के अनुसार, धोनी 2007 दीपिका पादुकोण के प्यार में पागल हो गए थे। उस समय दीपिका अपनी फिल्म 'ओम शांति ओम' के लिए और धोनी टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद सुर्खियों में थे।

37

दोनों ने एक साथ कई रैंप वॉक किए थे। इसके बाद धोनी के इनविटेशन पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच में दीपिका उन्हें चियर करती नजर आई थीं। यहीं से दोनों की अफेयर की अफवाह खूब उड़ी थी।

47

इतना ही नहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, एमएस धोनी ने अपने लंबे बाल दीपिका पदुकोण के कहने पर ही कटवाए थे, क्योंकि उन्हें छोटे बाल पसंद थे। हालांकि, इन बातों की कभी पुष्टि नहीं हुई है, क्योंकि दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को छुपा कर रखा।

57

हालांकि, एक समय ऐसा भी आया जब एम एस धोनी ने दीपिका से दूरी बना ली और इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि उनके टीममेट और साथी युवराज सिंह (Yuvraj singh) थे, क्योंकि युवराज और दीपिका के अफेयर की खबरें काफी समय से चली आ रही थी और कहा तो यह भी जा रहा था कि दीपिका और युवी शादी करने वाले हैं।

67

दोस्ती के कारण धोनी ने अपने प्यार को ठुकरा दिया। लेकिन दोनों दोस्तों की किस्मत तो देखो ना दीपिका पादुकोण धोनी के हिस्से में आए और ना ही युवराज सिंह के। एक तरफ जहां धोनी ने साक्षी से शादी की, तो वहीं युवराज सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच को अपनी पत्नी के रूप में चुना। वहीं दीपिका रणवीर सिंह की वाइफ हैं।

77

खैर, जो भी हो यह लव ट्रायंगल एक समय चर्चा में तो बहुत था, लेकिन अब तीनों अपनी अपनी जिंदगी में खुश है और अपने-अपने पार्टनर के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि, एक समय था जब इन तीनों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

यह भी पढ़ें- IPL 2022: वाइफ नताशा स्टेनकोविक की यह चीज चुराकर पहन लेते हैं हार्दिक पांड्या, फिर नहीं देते कभी वापस

आखिर क्यों खुद को जख्म देकर बॉडी बनाते है कई खिलाड़ी, जानें क्या होती है ये थेरेपी जिससे दूर होता है स्ट्रेस

Read more Photos on

Recommended Stories