धोनी की पत्नी : साक्षी
धोनी ने 4 जुलाई, 2010 को साक्षी रावत से शादी की। साक्षी उम्र में माही से 7 साल छोटी हैं। साक्षी का जन्म 19 नवंबर, 1988 को गुवाहाटी में हुआ था। बता दें कि साक्षी के पापा भी धोनी के पिता के साथ मेकॉन लिमिटेड में काम करते थे। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था, इसलिए माही और साक्षी पहले से ही परिचित थे। साक्षी ने औरंगाबाद से होटल मैनेजमेंट की डिग्री ली है।