Published : Jul 06, 2022, 12:43 PM ISTUpdated : Jul 10, 2022, 10:38 AM IST
MS Dhoni Desi Style: टीम इंडिया के कैप्टन कूल रहे महेन्द्र सिंह धोनी पिछले कुछ वक्त से अपने घुटनों के दर्द से परेशान हैं। धोनी अपने घुटनों का इलाज बिल्कुल देसी तरीके से करा रहे हैं। इसके लिए वो रांची के पास स्थित एक गांव लापुंग में किसी वैद्य को दिखा रहे हैं, जो पेड़ के नीचे अपना छोटा-सा दवाखाना चलाते हैं। हाल ही में इलाज के लिए रांची से लापुंग जाते समय गांव की दो लड़कियों ने धोनी को पहचान लिया और उनके साथ फोटो खिंचाने की जिद की। इसके बाद माही ने भी उनकी ख्वाहिश पूरी करने के लिए सड़क किनारे गाड़ी लगाई और सादगी के साथ फोटो खिंचवाने लगे। माही का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
बता दें कि धोनी घुटनों के लिए जिस वैद्य को दिखा रहे हैं वो जंगल में मिलने वाली जड़ी-बूटियां से दवाएं बनाकर मरीजों का इलाज करते हैं। धोनी को देसी दवाओं से फायदा मिल रहा है और वो अब तक 4 बार यहां जा चुके हैं।
26
धोनी गलगली गांव में जिस वैद्य से अपना इलाज करा रहे हैं, उनका नाम बंदन सिंह खेरवार है। बता दें कि धोनी के माता-पिता की देसी दवाएं भी इन्हीं वैद्य के यहां से जाती हैं। बंदन सिंह खेरवार के पास दूर-दूर से लोग अपना इलाज कराने के लिए आते हैं।
36
धोनी लापुंग के गलगली गांव में जिस वैद्य को दिखा रहे हैं उनकी फीस महज 40 रुपए है। इसमें 20 रुपए उनकी फीस और 20 रुपए दवाइयों का खर्च है। ये जड़ी-बूटी पेड़ों की छाल और गाय के दूध से मिलाकर तैयार की जाती है।
46
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी खुद भी अंदर से देसी हैं। उन्हें ऑर्गेनिक खेती और पोल्ट्री फार्मिंग बहुत पसंद है। ट्रैक्टर पर चढ़े धोनी की ये तस्वीर उनके देसी अंदाज को खुद-ब-खुद बयां करती है।
56
धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे, 98 टी-20 मैच और 90 टेस्ट मैच खेले हैं।
66
इस दौरान तीनों ही फॉर्मेट में उनके कुल 17266 रन हैं। धोनी ने अपने करियर में कुल 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया तीन आईसीसी खिताब जीत चुकी है।