अपनी लेटेस्ट फोटो में एमएस धोनी ने दिया स्पेशल मैसेज, टीम ने की तारीफ, तो फैंस ने किया ट्रोल

Published : Jun 26, 2021, 02:33 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट से रिटायर होने के बाद भी किसी ना किसी तरीके से आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। हाल ही में अपने लुक को लेकर वह काफी चर्चा में थे। अब उन्होंने अपने शिमला दौरे के बाद ऐसा कुछ किया जिससे एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, धोनी इस बार लोगों से एक अपील करते नजर आ रहे हैं। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर इस समय काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह जंगल बचाने और पेड़ लगाने का मैसेज लोगों को दे रहे हैं। आपको भी दिखाते हैं धोनी की यह फोटो...

PREV
17
अपनी लेटेस्ट फोटो में एमएस धोनी ने दिया स्पेशल मैसेज, टीम ने की तारीफ, तो फैंस ने किया ट्रोल

वायरल फोटो 
एमएस धोनी और उनका परिवार हाल ही में छुट्टी मनाने के लिए शिमला गया था। हिमाचल की वादियों से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें से एक तस्वीर जिसमें वह पर्यावरण को बचाने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं वह काफी पसंद की जा रही है। 
 

27

धोनी का खास मैसेज
अपने ट्रिप के दौरान, पूर्व भारतीय कप्तान ने सभी के लिए 'पेड़ लगाओ, जंगल बचाओ' (plant trees, save forest) के बारे में जागरूकता बढ़ाई। आईपीएल में उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी उनकी इस फोटो को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है और थाला के इस अंदाज की तारीफ की।

37

इस कारण फैंस ने किया ट्रोल
हालांकि, कुछ फैंस धोनी की इस फोटो पर उन्हें खूब ट्रोल भी कर रहे हैं। दरअसल, जिस जगह वह धोनी खड़े है वो पूरी जगब ही जंगल की लकड़ियां काटकर बनाई गई है। जिसे लेकर फैंस उन्हें कह रहे है कि ये बिलकुल ऐसा है, जैसे 'सिगरेट कंपनी ने कैंसर अस्पताल बनाया हो।' बता दें कि यह तस्वीर हिमाचल प्रदेश के Meena Bagh Home की है। हालांकि इस फार्महाउस के ऑनर ने बताया कि उन्होंने इसे वेस्ट लकड़ियों से बनाया गया है।

47

धोनी का 'कमांडर' लुक
वैसे तो माही का हर अंदाज फैंस को बहुत पसंद आता है। हाल ही में उनके मूछों वाले लुक ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी। उनके इस लुक को देखकर कोई उन्हें कमांडर कह रहा है तो कोई कह रहा है कि धोनी भाई पर यह लुक बहुत जच रहा है।

57

धोनी का हिमाचली लुक
शिमला ट्रिप के दौरान धोनी हिमाचल की पारंपरिक टोपी और गले में गमछाा डाले भी नजर आए थे। उन्होंने अपनी छुट्टियों के दौरान लोगों से वहां पर मुलाकात भी की और स्पेशल बैट भी साइन करके एक फैन को दिया।

67

परिवार के साथ धोनी का क्वालिटी टाइम
बता दें कि आईपीएल स्थगित होने के बाद से धोनी अपने परिवार के साथ पहले रांची के फार्म हाउस पर समय बिता रहे थे। उसके बाद वह कुछ दिनों के लिए हिमाचल की वादियों की सैर करने अपनी बेटी जीवा और वाइफ साक्षी (sakshi dhoni) के साथ पहुंचे। साक्षी धोनी ने अपने हिमाचल की कई सारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो वायरल हो रही है।

77

दुबई में एक्शन में दिखेंगे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही एक्शन में नजर आने वाले हैं। उनकी कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स सितंबर में दोबारा शुरू होने वाले आईपीएल के 14वें सीजन में एक बार फिर टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। इस साल उनकी टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और 7 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल पर वह दूसरे नंबर पर काबिज है। ऐसे में यूएई में होने वाले इस सीरीज को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।

Recommended Stories