महीनों बाद सामने आया धोनी का नया Look, आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स के साथ नजर आए फूले हुए गाल

Published : Jan 31, 2021, 02:29 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने जब से क्रिकेट की दुनिया से सन्यास लिया है, उसके बाद से उनका ज्यादातर समय होम टाउन रांची में बीत रहा है। लॉकडाउन में धोनी रांची के फार्म हाउस में खेती करते हुए समय बिता रहे हैं। इस बीच अचानक धोनी के नाम से बने एक फैन पेज पर माही की कुछ फोटोज शेयर की गई। इसमें ग्रे रंग की टीशर्ट पहने धोनी के लुक ने सबको हैरान कर दिया। तस्वीर में धोनी के आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके गाल भी फूले-फूले नजर आ रहे हैं। तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गया। 

PREV
17
महीनों बाद सामने आया धोनी का नया Look, आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स के साथ नजर आए फूले हुए गाल

सोशल मीडिया पर 39 साल के धोनी के लिए बने फैन पेज @DHONIism पर इनकी कई कैंडिड तस्वीर शेयर की गई। इसमें धोनी के नए लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। 

27

कुछ लोगों ने धोनी के नए लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।  उनके कई फैंस ने की तारीफ की। देखते ही देखते इसपर हजारों लाइक्स आ गए। छोटे- छोटे बाल में धोनी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

37

हालांकि उनके कुछ फैंस को धोनी बीमार नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि उनकी आंखें कितनी धंसी हुई नजर आ रही हैं। साथ ही कुछ फैंस को धोनी मोटे नजर आ रहे हैं। 

47

धोनी की तस्वीर सामने आते ही वो ट्विटर तक पर ट्रेंड करने लगे। किसी ने उन्हें बॉस कहा तो किसी ने उन्हें कूल से भी कूलर लिखा। महीनों बाद धोनी के लुक ने सबको दीवाना बना दिया। 

57

लॉकडाउन में धोनी की काफी कम तस्वीरें सामने आई। इसमें इस तस्वीर की काफी चर्चा हुई थी। ग्रे दाढ़ी में नजर आए धोनी पर लॉकडाउन का प्रभाव साफ नजर आ रहा था। 

67

अपने फार्म हाउस में बेटी जीवा के साथ खेलते धोनी के इस लुक ने सबको हैरान कर दिया था। नॉर्मल लुक से धोनी बिलकुल अलग नजर आ रहे थे। तस्वीर  लोग धोनी की बढ़ती उम्र के प्रति चिंतित भी हो गए थे।  

77


लॉकडाउन में धोनी  अपने रांची के फार्म हाउस में खेती कर रहे हैं। कभी उनकी लॉन में  सफाई करते तस्वीर वायरल हुई तो कभी बेटी जीवा को कैंपस में ही बाइक से घुमाते। फैंस को धोनी की हर झलक पसंद आई। 

Recommended Stories