MS Dhoni की तरह उनकी बेटी को भी है जानवरों से बहुत लगाव, इस तरह नए मेहमान को कर रही दुलार

Published : Jun 04, 2021, 09:26 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क :  IPL2021 स्थगित होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इन दिनों रांची में अपने फार्म हाउस में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस बीच धोनी के फार्म हाउस में एक नया मेहमान आया है, जिसे उनकी बेटी दुलार करती नजर आ रही हैं। दरअसल, धोनी ने अपनी बेटी जीवा (Ziva Dhoni) को एक पोनी (घोड़े का बच्चा)  गिफ्ट किया है। जिसकी फोटो जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई। आइए आपको भी मिलवाते हैं, धोनी फैमिली के नए सदस्य से... 

PREV
17
MS Dhoni की तरह उनकी बेटी को भी है जानवरों से बहुत लगाव, इस तरह नए मेहमान को कर रही दुलार

फार्म पर आया नया मेहमान
एमएस धोनी (MS Dhoni) के फार्म में कई तरह के जानवर हैं। उन्हें और उनकी बेटी को उनसे बहुत प्यार हैं। इसी प्यार को देखते हुए माही ने अपनी बेटी को एक पोनी गिफ्ट किया है। जिसे जीवा बड़े प्यार से दुलार करती नजर आ रही हैं।

27

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
जीवा की ये क्यूट सी फोटो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लगभग ढाई लाख लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं, एक ने फैन ने तस्वीर के लिए एक कैप्शन का सुझाव दिया- "एक नई प्रेम कहानी"। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि " मनमोहक जिजी और रोजी"।
 

37

जीवा का जानवारों से लगाव
जीवा धोनी को अक्सर अपने फार्म हाउस में जानवरों और पक्षियों के साथ मस्ती करते देखा जाता है। इस फोटो में धोनी अपनी बेटी को एक अनोखी सी चिड़ियां दिखा रहे हैं। 
 

47

सोशल मीडिया स्टार हैं जीवा
माही की बेटी जीवा अपनी क्यूटनेस से इंटरनेट सेंशसन बन चुकी हैं। जीवा सिंह धोनी के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जिसे उनकी मम्मी साक्षी धोनी (sakshi dhoni) मैनेज करती हैं। इस पेज पर जीवा के पैदा होने से लेकर अबतक की सारी तस्वीरें मौजूद है। इस पेज पर कुल 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

57

शेर के बच्चे को पिलाया था दूध
पिछले साल दुबई में साक्षी और जीवा खतरनाक जानवरों के बीच नजर आई थी। यहां उन्होंने अपनी मां के साथ शेर के बच्चे तक को दूध पिलाया था।

67

घोड़े के साथ ही हैं कई डॉगी
एमएस धोनी के 7 एकड़ में फैले फार्म हाउस में घोड़े (चेतक) के अलावा  6 डॉगी भी हैं, जिनका नाम लीह, जोया, जारा, सैम, गब्बर और लिली है। उनकी तस्वीर और वीडियो साक्षी अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

77

चेतक को दी थी चम्पी-मालिश
आईपीएल का 14वां सीजन स्थगित होने के बाद धोनी अपने परिवार के साथ फार्म हाउस में ही समय बिता रहे हैं। हाल ही में उनकी वाइफ ने उनका एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने घोड़े चेतक की मालिश करते नजर आ रहे थे।
 

 

 

Recommended Stories