अब सिर्फ तस्वीरों में दिखेंगे सुशांत सिंह राजपूत, धोनी संग कुछ ऐसी थी बॉन्डिंग; 10 तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की सबसे पॉपुलर स्पोर्ट्स बायोपिक में एक क्रिकेटर का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली। इस खबर से हर कोई हैरान है। उनकी उम्र महज 34 साल थी। धोनी के जीवन पर बनी बायोपिक "एमएस धोनी: द अनटोल्ड" है। फिल्म में सुशांत ने धोनी की भूमिका निभाई है। इस एक फिल्म से सुशांत को देशभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग दे दी। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 14, 2020 2:59 PM IST

19
अब सिर्फ तस्वीरों में दिखेंगे सुशांत सिंह राजपूत, धोनी संग कुछ ऐसी थी बॉन्डिंग; 10 तस्वीरें

बायोपिक की वजह से धोनी और सुशांत का काफी मिलना-जुलाना होता था। दोनों ने एक-दूसरे के साथ खूब सारा वक्त बिताया और बताने की जरूरत नहीं कि ये बाद में ये दोस्ती गहरे रिश्ते में बदल गई। न सिर्फ धोनी बल्कि उनके परिवार में सुशांत का रिश्ता काफी मजबूत हो गया था। 

29

धोनी और सुशांत का रिश्ता किस कदर था इसका अंदाजा तस्वीरों में दोनों की बॉन्डिंग को देखकर लगाया जा सकता है। हालांकि सुशांत के निधन के बाद अभी धोनी या उनके परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन स्वाभाविक तौर पर समझा जा सकता है कि इस वक्त धोनी, सुशांत को लेकर क्या-क्या सोच रहे होंगे। (धोनी और उनकी बेटी जीवा के साथ।)

39

धोनी और सुशांत दोनों में एक चीज कॉमन थी। दोनों ही साधारण घरों से निकल कर अपने क्षेत्र में शोहरत की बुलंदी तक पहुंचे। क्रिकेट भी दोनों के बीच कॉमन चीज थी। एक्टर ने खुलासा भी किया था कि वो क्रिकेटर बनना चाहते थे। 

49

हालांकि उनकी नियति उन्हें अभिनय के क्षेत्र में ले आई। लेकिन धोनी की बायोपिक के जरिए उन्होंने एक रुपहले पर्दे पर एक क्रिकेटर की लाइफ को शिद्दत से जिया। 

59

धोनी की बायोपिक की वजह से सुशांत को क्रिकेट की बारीकियां भी सीखने का मौका मिला। महीनों की ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने किरण मोरे की देखरेख में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की तकनीकी सीखी। 

69

क्रिकेट की बारीकियों को समझने के लिए एक्टर ने धोनी के साथी खिलाड़ियों के साथ भी वक्त बिताया। वो चाहे सुरेश रैना हों, सौरव गांगुली या सचिन तेंदुलकर; एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी के लिए सुशांत कई खिलाड़ियों के करीब आए। 

79

टीम इंडिया के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने सुशांत की मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की है। सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना, युवराज सिंह जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने एक्टर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। 

89

कई लोग सुशांत के साथ अपनी स्मृतियों को भी साझा कर रहे हैं। किरण मोरे ने सुशांत के साथ बिताए वक्त को बयान किया है। 

99

धोनी, आज के बाद सुशांत को बहुत मिस करेंगे। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos