इस तरह पति से लिपटी नजर आईं साक्षी, धोनी के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर की देखते रह गए फैंस

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) संन्यास के बाद से अपने परिवार और नए बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं, उनकी वाइफ सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हर दिन अपनी तस्वीरें पोस्ट कर वो आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने जो फोटो शेयर की उसे देखकर फैंस को 13 साल पहले वाले माही और साक्षी की याद आ गई। दरअसल, उन्होंने 10 जनवरी 2021 को दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें वह (sakshi dhoni) और एमएस धोनी नजर आ रहे हैं। दोनों ही तस्वीरों में जमीन आसमान का अंतर लग रहा है, क्योंकि एक तस्वीर 2008 की है, तो दूसरी अभी कुछ समय पहले की। दोनों की इन थ्रोबैक पिक्चर्स को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं कि 13 साल में कितने बदल गए मिस्टर एंड मिसेज धोनी...

Asianet News Hindi | Published : Jan 11, 2021 3:24 AM IST

18
इस तरह पति से लिपटी नजर आईं साक्षी, धोनी के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर की देखते रह गए फैंस

कहते है ना कि समय के साथ हर इंसान में कई सारे बदलाव आते हैं, कुछ ऐसा ही बदलाव देखा गया महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी में..दरअसल, साक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी और धोनी की 2 पिक्चर्स शेयर की है। जिसमें दोनों काफी अलग लग रहे हैं। 
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

28

पहली तस्वीर साल 2008 की है। वहीं, दूसरी तस्वीर कुछ समय पहले की है। फोटो को शेयर करते हुए साक्षी ने लिखा, ‘2008… और उसके सालों बाद!’दोनों की इन फोटोज पर 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक और कमेंट कर चुके हैं। एक फैन ने लिखा कि 'रब ने बना दी जोड़ी', तो कोई कह रहा है कि 'हमें आप पर गर्व हैं।'
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

38

इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि ये तस्वीर बेहद पुरानी है। बता दें कि ये फोटो धोनी और साक्षी की शादी के पहले की फोटो हो, जिसमें दोनों ही काफी यंग नजर आ रहे हैं।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

48

बता दें कि माही और साक्षी 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे, जबकि ये फोटो उनकी शादी के 2 साल पहले यानी 2008 की है।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

58

वहीं, दूसरी तस्वीर कुछ दिन पुरानी ही है। जिसमें साक्षी किसी बच्चे की तरह धोनी से लिपटी नजर आ रही है, तो धोनी भी उनके सिर पर हाथ रखें हुए कैमरे को देख स्माइल करते दिख रहे हैं।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

68

साक्षी ने इससे पहले धोनी के साथ पिछले साल 30 दिसंबर को फोटो पोस्ट की थी। वह तस्वीर भी थ्रोबैक थी। उस तस्वीर में साक्षी और धोनी कई लोगों के साथ डिनर करते दिख रहे थे। साक्षी ने उस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, ‘27/12/20 की यादें!’
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

78

बता दें कि हाल ही में दुबई से लौटने के बाद धोनी लगातार अपने फार्म पर फसलों की देखरेख कर रहे हैं। वहीं, उनकी वाइफ साक्षी धोनी अपने पोस्ट से फैंस का दिल जीत रही हैं। कुछ दिन पहले साक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट फोटो अपलोड की थी। जिसमें वह रेड कलर का क्रॉप टॉप पहने बेहद ही गैलमरस लग रही थी।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

88

वहीं, धोनी ने भी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह स्ट्रॉबेरी के पौधों के पास खड़े हैं। वीडियो में धोनी पौधे से स्ट्रॉबेरी तोड़ते हैं और खा लेते हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अगर मैं ऐसे ही खेत में आता रहा और खाता रहा तो मार्केट में कोई स्ट्रॉबेरी नहीं बचेंगी।' 
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos