इतनी स्टाइलिश है मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की पत्नियां, देखें उनकी सबसे ग्लैमरस फोटोज

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए अब तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का 15वां सीजन बेहद ही निराशाजनक रहा है, क्योंकि टीम ने 5 मैच खेले हैं पांचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में उसकी प्लेऑफ की जगह भी अब मुश्किल होती जा रही है। लेकिन टीम के खिलाड़ियों की पॉपुलारिटी बरकरार है। खिलाड़ियों के साथ-साथ उनकी फैमिली खासकर उनकी वाइफ को भी काफी लाइमलाइट मिलती है। मैच के दौरान अपने पतियों को चीयर करना हो या फिर उनके साथ आफ्टर पार्टी करनी हो, ये हमेशा चर्चा में रहती हैं। तो आइए आज हम आपको मिलवाते हैं मुंबई इंडियंस के स्टार प्लेयर्स की सुपरस्टार वाइफ (Mumbai Indians Players Wife and Girlfriends) से और दिखाते हैं उनकी सबसे ग्लैमरस तस्वीरें...

Asianet News Hindi | Published : Apr 16, 2022 6:19 AM IST

17
इतनी स्टाइलिश है मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की पत्नियां, देखें उनकी सबसे ग्लैमरस फोटोज

रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की लव स्टोरी भी क्रिकेट के मैदान से ही शुरू हुई थी। उनका दिल अपनी स्पोर्ट मैनेजर रितिका सजदेह पर आ गया था। दोनों ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और 2015 में शादी के बंधन में बंध गए। उनकी एक बेटी समायरा भी है। 

27

कीरोन पोलार्ड की वाइफ जेना अली
कीरोन पोलार्ड और जेना अली (Jenna Ali) ने 25 अगस्त 2012 को शादी की थी। इससे पहले दोनों ने 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों को 3 बच्चे, 2 बेटा और एक बेटी है। जेना स्‍पोर्ट्स एसेसीरीज का ब्रांड चलाती है। उनके ब्रांड का नाम केजे स्‍पोर्ट्स एंड एसेसीरीज है। इसमें वह क्रिकेट के सामान ऑनलाइन बेचती हैं।

37

जसप्रीत बुमराह की वाइफ संजना गणेशन
मुंबई इंडियंस के तेज बॉलर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन (sanjana ganesan)से पिछले साल ही शादी की है। स्पोर्ट्स एंकरिंग से पहले संजना गणेशन मॉडलिंग और रियालिटी शोज भी कर चुकी हैं।

47

सूर्यकुमार यादव की वाइफ देविशा शेट्टी
मुंबई इंडियंस की बैक बोन सूर्यकुमार यादव ने देविशा शेट्टी से साल 2016 में शादी की थी। देविशा पेशे से एक डांसर हैं। दोनों की मुलाकात कॉलेज के दौरान ही हुई थी और उनका डांस देखकर ही SKY उनपर दिल हार गए है। वह अक्सर अपने पति को चीयर करती नजर आती है।

57

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया
मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन का नाम अदिति हुंडिया से जोड़ा जाता है। वह मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान अक्सर नजर आती है। अदिति हुंडिया पेशे से एक फैशन मॉडल है और सोशल मीडिया पर छाई रहती है।

67

जोफ्रा आर्चर की गर्लफ्रेंड ड्रोन बटलर
जोफ्रा आर्चर भले ही इस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल नहीं है, लेकिन वो आईपीएल 2022 की नीलामी में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे हॉट पिक्स में से एक है। वो ब्रिटिश नागरिक ड्रोन बटलर नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इस कपल ने अब तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा है।

77

जयदेव उनादकट की पत्नी रिनी कांतारिया
MI के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने पिछले साल ही फरवरी 2021 में रिनी कांतारिया नाम की लड़की से शादी की है। रिनी पेशे से वकील है। दोनों की शादी गुजरात के आनंद के मधुबन रिजॉर्ट में हुई थी।

ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या की वाइफ नताशा का लेटेस्ट लुक, 10 फोटोज में देखें उनका हॉट अंदाज

कहां है IPL का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज? लीग छोड़ इस तरह ले रहा ले रहा वाइन के मजे, देखें फोटोज

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos