जीवा हो या वामिका...अपनी बेटियों को लक्ष्मी स्वरूप मानते हैं धोनी से लेकर भज्जी तक ये खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क : भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2021) 7 अक्टूबर 2021 से शुरू हो रहा है। इस बार 9 दिन नहीं बल्कि 8 दिन ही माता रानी हम सबके बीच विराजमान रहेंगी। कहते हैं बेटियों में मां दुर्गा के नौ रूपों का वास होता है। आईपीएल के कई खिलाड़ियों के घर भी मां दुर्गा के 9 रूपों ने जन्म लिया है। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से लेकर विराट कोहली (Virat Kohli) के घर पर बेटी का जन्म हुआ है और यह खिलाड़ी भी अपनी बेटियों को लक्ष्मी स्वरूप मानते हैं। इस बार नवरात्र और आईपीएल दोनों साथ-साथ चल रहे हैं। आईपीएल (IPL 2021) का फाइनल भी नवमी के दिन यानी कि 15 अक्टूबर को होगा। ऐसे में आज हम आपको मिलवाते हैं, आईपीएल के 9 खिलाड़ियों की 9 बेटियों से...

Asianet News Hindi | Published : Oct 6, 2021 9:31 AM IST

19
जीवा हो या वामिका...अपनी बेटियों को लक्ष्मी स्वरूप मानते हैं धोनी से लेकर भज्जी तक ये खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक प्राउड फादर है। उनकी 6 साल की बेटी है जिसका नाम जीवा सिंह धोनी है। वह इस समय अपने पापा के साथ यूएई में ही है। जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था।

29

भारतीय टीम और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के लिए यह नवरात्रि और भी ज्यादा खास है, क्योंकि इस बार उनके घर लक्ष्मी यानी कि उनकी बेटी वामिका लक्ष्मी स्वरूप आई है। इस साल 11 जनवरी को ही विराट और अनुष्का के घर बेटी का जन्म हुआ है।

39

पंजाब किंग्स के दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी एक बेटी के पिता है। हालांकि, उनकी बेटी उनके साथ नहीं, बल्कि अपनी मां हसीन जहां के साथ कोलकाता में रहती है। हाल ही में हसीन जहां ने अपनी बेटी की मां दुर्गा के स्वरूप में एक फोटो भी शेयर की है।

49

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी एक बेटी के पिता है। उनकी बेटी समायरा का जन्म 30 दिसंबर 2018 को हुआ था। समायरा अपनी मां रितिका के साथ इस समय यूएई में ही है।

59

सीएसके के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी एक बेटी के पिता है। उनकी बेटी का जन्म 8 जून 2017 को हुआ था जिसका नाम निध्यना है।

69

चेन्नई सुपर किंग्स के एक और दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन तो इस मामले में डबल लकी है, क्योंकि उनके घर 2 बेटियों का जन्म हुआ है। उनकी बेटी अद्या और अकीरा अपने पापा के बहुत करीब हैं। उनकी एक बेटी का जन्म 21 दिसंबर 2016 को हुआ था, इससे पहले वह 2015 में भी पिता बने थे।

79

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की बेटी हाल ही में 2 साल की हुई है। उनकी बेटी आर्या का जन्म 4 अक्टूबर 2019 को हुआ था।
 

89

पिछले साल आईपीएल में अपनी परफॉर्मेंस से सभी को इंप्रेस करने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलर टी नटराजन आईपीएल के पिछले सीजन में पिता बनें। नवंबर 2020 को उनकी बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम हनविका है।
 

99

भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर और केकेआर के खिलाड़ी हरभजन सिंह भी एक प्राउड पिता हैं। हाल ही में जुलाई 2021 में उनके घर बेटे का जन्म हुआ। इससे पहले 27 जुलाई 2016 को उनकी बेटी का जन्म हुआ था, जिसका नाम हिनाया हीर प्लाहा है।

ये भी पढ़ें- क्या बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं कैप्टन कूल धोनी, CSK से रिटायरमेंट को लेकर दिया बड़ा बयान

पति से दूर इतना खुश नजर आईं विराट कोहली की वाइफ, अनुष्का को देख इस एक्टर को हुई वामिका की चिंता

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos