बैट हाथ में लेकर नाचीं पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी; भड़के फैंस ने कहा चुड़ैल तो किसी ने चीयरलीडर

ऑस्ट्रेलिया. पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी हमेशा विवादों में रहते हैं। पर इस बार पाक की महिला क्रिकेट खिलाड़ी सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर पाक महिला खिलाड़ियों को स्वदेशी फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। लोग उन्हें नाच-गाना छोड़कर क्रिकेट सीखने की नसीहतें दे रहे हैं। दरअसल ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप टी-20 (Women's T20 World Cup) वर्ल्ड कप 21 फरवरी से खेला जाएगा। इसके लिए पाकिस्तान महिला टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले टीम का एक वीडियो सामने आया है जिसमें महिला खिलाड़ी बैट हाथ में लेकर नाचती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर महिला खिलाड़ियों के फैंस बुरी तरह भड़क गए। सोशल मीडिया पर लोग खिलाड़ियों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 20, 2020 8:01 AM IST / Updated: Feb 20 2020, 03:20 PM IST

18
बैट हाथ में लेकर नाचीं पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी; भड़के फैंस ने कहा चुड़ैल तो किसी ने चीयरलीडर
पाकिस्तान महिला टीम टूर्नामेंट के ऑस्ट्रेलिया पहुंची तो उन्होंने खेल के अलावा बीट बॉक्सिंग के अपने हुनर को दर्शाया। विडियो में पाकिस्तानी टीम की ऑलराउंडर इरम जावेद बल्ले को म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स की तरह उपयोग कर रही हैं। वो बीट बॉक्सिंग करती नजर आ रहीं। उनके साथ मुनीबा अली, सिदरा नवाज और सादिया इकबाल खड़ी थीं। उन्होंने बीट बॉक्सिंग पर डांस किया। आईसीसी ने विडियो शेयर करते हुए लिखा- पाकिस्तानी महिला टीम वाकई में रॉकस्टार है...!
28
एक अन्य फैन ने लिखा- काश थोड़ी क्रिकेट भी सीख लेतीं... बाकी हर काम में एक्सपर्ट हैं ये।
38
एक महिला फैन ने लिखा- हर जगह पंगा करना जरूरी होता है... मुहल्ले की चुड़ैल...!!
48
एक यूजर ने तो उन्हें चीयरलीडर्स ही कह डाला।
58
इन्होंने लिखा सभी स्टेप्स खूबसूरत हैं, लेकिन ऐसा करना इस्लाम में हराम है।
68
बस इसी वीडियो के सामने आते ही बवाल मच गया। उनका यह डांस पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स को बहुत रास नहीं आया। लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और भद्दे कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा- लड़कियों को ये काम शोभा नहीं देता। ऊपर से ऐसी हरकतें... ये डांस पार्टी है या आईसीसी ऑफिशल.. तुम्हे शर्म आनी चाहिए लड़कियों....
78
कुछ लोगों ने महिला खिलाड़ियो को रसोई में ही रहने की हिदायत दी।
88
18 फरवरी की रात को शेयर हुए इस वीडियो के अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। हालांकि, कई भारतीयों ने महिला टीम का सपॉर्ट किया है। कुछ लोग इरम की बीट बॉक्सिंग को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''शानदार... पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम काफी टैलेंटिड नजर आ रही है।'' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ''देखकर मजा आ गया..आग लगा दी।''
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos