टीम इंडिया के सितारों पर कुछ यूं चढ़ता है होली का रंग, कोहली से लेकर रोहित तक सब दिखते हैं रंग बिरंगे

नई दिल्ली. होली का त्योहार नजदीक है और भारतीय क्रिकेट टीम के सितारों पर होली का खुमार चढ़ना शुरू हो गया है। क्रिकेट के मैदान में नीली जर्सी में दिखने वाली टीम इंडिया इस दिन रंग बिरंगे कपड़ो में नजर आती है। भारतीय कप्तान विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी इस दिन जमकर मस्ती करते हैं। ग्रुप फोटो में कई बार सभी खिलाड़ियों की शक्लें पहचानना भी मुश्किल होता है। अधिकतर खिलाड़ी परिवार के साथ होली का त्योहार मनान पसंद करते हैं, पर हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल जैसे खिलाड़ी अपने दोस्तों के साथ इस मस्ती भरे त्योहार का मजा लेते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 5, 2020 1:30 PM IST

110
टीम इंडिया के सितारों पर कुछ यूं चढ़ता है होली का रंग, कोहली से लेकर रोहित तक सब दिखते हैं रंग बिरंगे
होली के त्योहार में एक बार फिर टीम इंडिया के सितारे नए रंग में देखने को मिलेंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ी इस त्योहार में जमकर मस्ती करना चाहेंगे।
210
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव अपने परिवार के साथ होली मनाना पसंद करते हैं।
310
गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन मस्ती करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। होली में भी वो अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर जमकर रंग खेलते हैं।
410
कई बार होली के त्योहार में भी भारतीय खिलाड़ियों को देश के लिए क्रिकेट खेलना पड़ता है। ऐसे में सभी खिलाड़ियों को सादगी से होली खेलनी पड़ती है।
510
विराट कोहली बचपन से ही होली के दीवाने रहे हैं। पहले दोस्तों के साथ और फिर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कोहली हर साल होली के दिन खूब मस्ती करते हैं।
610
होली के त्योहार में हार्दिक और राहुल की दोस्ती का एक और नजारा देखने को मिला था, जब इन दोनों खिलाड़ियों ने हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या के साथ मिलकर जमकर मस्ती की थी।
710
रोहित और रितिका की होली की यह फोटो खूब वायरल हुई थी। मैदान पर बहुत शांत और गंभीर नजर आने वाले हिटमैन इस दिन अलग ही अवतार में नजर आए थे।
810
भुवनेश्वर कुमार भी हर साल अपने परिवार के साथ जमकर होली खेलते हैं। उन्हें रंगों से भी कोई परहेज नहीं है।
910
भारतीय टीम के साथ रहते हुए कोहली और हरभजन जैसे खिलाड़ियों ने भी बहुत ही सादगी से होली खेली थी।
1010
मैदान के अंदर और मैदान के बाहर भी सहवाग हर चीज को इंजॉय करते हैं। होली का त्योहार भी इसमें से एक है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos