बेटी के सहारे कट रहा रहाणे का क्वारेंटाइन टाइम, कभी साथ में पढ़ते हैं किताब तो कभी दोस्तों पर होती है चर्चा

Published : Apr 04, 2020, 04:01 PM IST

मुंबई. टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे इन दिनों अपनी बेटी के साथ क्वारेंटाइन टाइम बिता रहे हैं। लॉकडाउन के कारण रहाणे लंबे समय से अपने घर में ही कैद हैं। ऐसे में उनकी बेटी ही उनका सहारा बनी है। रहाणे अपना अधिकतर समय बिटिया के साथ बिता रहे हैं और सोशल मीडिया पर बेटी की क्यूट हरकतें भी शेयर कर रहे हैं। इस बीच उनकी बेटी 6 महीने की हो चुकी है और रहाणे के साथ साथ उनकी पत्नी राधिका ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। राधिका ने इंस्टाग्राम पर बिटिया की कई फोटो शेयर करते हुए लिखा "आपको 1/2 साल की होने पर शुभकामनाएं। काश में समय को थोड़ा धीरे कर पाती, क्योंकि आप बहुत तेजी से बड़ी हो रही हैं।" रहाणे ने भी 6 महीने की होने पर बेटी को शुभकामनाएं दी। 

PREV
110
बेटी के सहारे कट रहा रहाणे का क्वारेंटाइन टाइम, कभी साथ में पढ़ते हैं किताब तो कभी दोस्तों पर होती है चर्चा
बच्चों के 6 महीने पूरे होने पर भी माता पिता खुशियां मनाते हैं और कहीं ना कहीं गूमाने भी जाते हैं, पर रहाणे और उनका परिवार लॉकडाउन की वजह से घर के अंदर कैद है।
210
लॉकडाउन में रहाणे अपना अधिकतर समय बेटी के साथ ही बिता रहे हैं। इस फोटो में दोनों किताब पढ़ते नजर आ रहे हैं। जबकि आर्या अभी सिर्फ 6 महीने की हैं।
310
रहाणे की बेटी की यह फोटो सोशल मीडिया पर खासी वायरल हुए थी। इस फोटो में आर्या बहुत हद तक अपने हाथ में लिए खिलौने की जैसी दिख रही हैं।
410
रहाणे की पत्नी राधिका ने भी बेटी को 6 महीने की होने पर शुभकामना्एं दी।
510
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज पूरी करने के बाद से रहाणे घर पर ही हैं और बेटी को अपना समय दे पा रहे हैं।
610
रहाणे की मां भी अपनी पोती के साथ काफी खुश रहती हैं। रहाणे अपनी मां को सबसे बड़ा मोटिवेशन मानते हैं।
710
बेटी का खिलौना देखकर भी रहाणे भावुक हो गए थे और इस पर उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था।
810
क्रिकेट के मैदान पर भी रहाणे को लेडी लक खूब भाता है।
910
रहाणे पिछले साल ही पिता बने थे, पर जब उनकी बेटी का जन्म हुआ था तब वो टीम इंडिया के लिए खेल रहे थे और पत्नी के पास नहीं पहुंच पाए थे।
1010
रहाणे और राधिका एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों ने अपने माता पिता के कहने पर शादी की थी।

Recommended Stories