बॉलीवुड के बाजीराव के साथ Swag में नजर आए ये पूर्व खिलाड़ी, फोटो शेयर कर कही ये बात

Published : Apr 12, 2021, 12:01 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: एक तरफ आईपीएल (ipl 2021) का खुमार सबके सिर चढ़कर बोल रहा है, तो दूसरी तरफ बॉलीवुड स्टार भी अपनी नई मुवीज के जरिए फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। जब बॉलीवुड और क्रिकेट एक साथ मिलते है, तो कुछ कमाल जरूर होता है। कुछ ऐसा ही कमाल करते नजर आने वाले हैं, बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह और भारत के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण। हाल ही में रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें वह वीवीएस लक्ष्मण के साथ नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं, दोनों को ये स्वैग... (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

PREV
16
बॉलीवुड के बाजीराव के साथ  Swag में नजर आए ये पूर्व खिलाड़ी, फोटो शेयर कर कही ये बात

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) इन दिनों आईपीएल की कॉमेंट्री में बिजी हैं। इस बीच वह बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ चिल करते नजर आ रहे हैं। 

26

दरअसल, लक्ष्मण और रणवीर हाल ही में एक एड शूट के दौरान साथ दिखें। जिसकी तस्वीर रणवीर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है।

36

फोटो के शेयर कर रणवीर ने लिखा कि 'एड की शूटिंग के दौरान इस महान खिलाड़ी के साथ बहुत ही अच्छे से काम किया। आपको आईपीएल के लिए बधाई।' रणवीर की ये फोटो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सवा लाख से ज्यादा लोग इसपर अपना रिएक्शन दे चुके हैं।

46

इन फोटोज में रणवीर सिंह ब्लैक कलर की टी-शर्ट और जींस पहने हुए बहुत स्मार्ट लग रहे हैं। वहीं वीवीएस लक्ष्मण ने इस तस्वीर में सफेद और लाल रंग की जर्सी पहनी हुई है।
 

56

वीवीएस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। क्रिकेट के अलावा वो सोशल मुद्दों पर अक्सर बातें करते हैं। हाल ही में उन्होंने 75 साल की बुजुर्ग महिला सेल्वमा की तस्वीर शेयर की थी, जो बेंगलुरु की सड़कों पर हाईटेक तरीके से भुट्टे सेंकने का काम कर रही है।
 

66

वहीं, रणवीर सिंह की बात की जाए, तो वह फिलहाल अपनी फिल्मों के साथ अपने स्वैग के लिए भी चर्चा में रहते हैं। वो जल्द ही फिल्म 83 में दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। 

Recommended Stories