पहली नजर में हुआ था जहीर खान को इस मराठी मुलगी से प्यार, शादी के लिए बेलने पड़े थे इतने पापड़

स्पोर्ट्स डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे 8 जनवरी (Sagarika Ghatge Birthday) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। 8 जनवरी 1986 को उनका जन्म कोल्हपुर में एक मराठी परिवार में हुआ था। सागरिका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2007 में आई 'चक दे इंडिया' फिल्म से की थी, जिसमें उन्होने भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी प्रीति सबरवाल का किरदार निभाया था। आज भी उन्हें चक दे गर्ल के नाम से जाना जाता है। लेकिन 2017 में जहीर खान (zaheer khan) से शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग करियर से दूरी बना ली और अब उन्हीं के साथ वह अधिकतर नजर आती है। कैसी थी दोनों की लव स्टोरी कि शुरुआत आइए आपको बताते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jan 8, 2021 6:59 AM IST

19
पहली नजर में हुआ था जहीर खान को इस मराठी मुलगी से प्यार, शादी के लिए बेलने पड़े थे इतने पापड़

क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता बहुत पुराना है। कई सारे मशहूर क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड की हसीन अदाकारों से शादी की है। उन्हीं में एक है भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी जहीर खान जिन्होंने 24 अप्रैल 2017 को सागरिका घाटगे (Sagarika Ghatge) से शादी की थी। 

29

सागरिका घाटगे 8 जनवरी को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। वह एक मॉडल और फिल्म एक्ट्रेस हैं, जो बॉलीवुड में फिल्म चक दे इंडिया के लिए जानी जाती हैं। हालांकि शादी के बाद से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है।

39

सागरिका घाटगे एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर की बेटी थी। वहीं, उनके पिता विजयेंद्र घाटगे हिंदी सिनेमा के एक मशहूर अभिनेता रहे हैं।

49

बता दें कि सागरिका ने अपने एक्टिंग करियर में अबतक चक दे कि आलावा  फॉक्स, मिले ना मिले हम, रश, जी भर के जिले जैसी फिल्में की थी। पिछले कुछ सालों से वह सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आई है।

59

सागरिका घाटगे और जहीर खान की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात एक्टर अंगद बेदी ने करवाई थी। पहली मुलाकात में ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे और 2017 में ही जहीर खान ने आईपीएल के दौरान सागरिका को प्रपोज कर दिया। 

69

सागरिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जहीर ने उनके पेरेंट्स को शादी के लिए मनाने के लिए बहुत ही शानदार मराठी बोली थी। उन्होंने बताया था कि उनके परिवार में लोग खेल प्रेमी हैं। ऊपर से जहीर खान बहुत अच्छी मराठी भी बोल लेते हैं, ऐसे में घरवालों ने ये रिश्ता कबूल कर लिया।

79

दोनों ने गोवा में सगाई की और उसी साल 2017 में शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी और बाद में एक रिसेप्शन दिया गया था।

89

शादी के बाद से वह जहीर के साथ अक्सर क्रिकेट टूर पर साथ जाती नजर आती हैं। कुछ समय पहले वह दुबई में आईपीएल के वक्त भी वहां मौजूद थी। यहां उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर भी कई खबरें आई थी, लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हुई है।

99

कहा जा रहा है कि शादी के 4 साल वह एक्टिंग की दुनिया में दोबार कदम रखने का मन बना रही हैं। वह मिलिंग उइके की फिल्म मानसून फुटबॉल में नजर आने वाली है। फिल्‍म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। जल्‍दी ही यह दर्शकों के सामने होगी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos