साक्षी धोनी का जन्म 19 नवंबर 1988 को देहरादून में हुआ था। हालांकि, उनके जन्म के कुछ समय बाद ही उनका परिवार कुछ समय के लिए रांची चल गया और बहुत कम लोग जानते हैं कि साक्षी और धोनी एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। हालांकि, वो कभी एक दूसरे से मिले नहीं थे। साक्षी और धोनी की मुलाकात साल 2008 में ताज बंगाल होटल में हुई थी। इसके बाद उन्होंने 4 जुलाई 2010 को महेंद्र सिंह धोनी के साथ सात फेरे लिए।