मिसेस धोनी ने शेयर किया अपना कातिलाना अंदाज, तस्वीर में उनकी स्माइल देख फिदा हो गए फैंस

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की वाइफ साक्षी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आए दिन अपनी तस्वीरों और ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल जीत रही हैं। हाल ही में साक्षी (sakshi dhoni) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बेहद ही खूबसूरत फोटो अपलोड की है। इस फोटो को देख लाखों लोग उनकी स्माइल के दीवाने हो गए, आइए आपको भी दिखाते हैं, मिसेस धोनी का ये कातिलाना अंदाज...

Asianet News Hindi | Published : Jan 14, 2021 4:13 AM IST / Updated: Jan 14 2021, 10:20 AM IST

16
मिसेस धोनी ने शेयर किया अपना कातिलाना अंदाज, तस्वीर में उनकी स्माइल देख फिदा हो गए फैंस

साक्षी अपने पति धोनी और बेटी जीवा के साथ लंबी छुट्टी मनाकर दुबई से हाल ही में भारत वापस लौटी हैं। इसके बाद से जहां धोनी अपने फार्मिंग बिजनेस पर ध्यान दे रहे है, तो वहीं उनकी वाइफ सोशल मीडिया संशेसन बनी हुई हैं।

26

हाल ही में साक्षी ने अपनी एक बेहद ही खूबसूरत फोटो इंस्टग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह यलो कलर की ड्रेस पहने कमाल लग रही हैं। कानों में बड़े से कुंडल पहने और स्माइलिंग फेस के साथ उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

36

कुछ ही घंटो में ढाई लाख से ज्यादा लोग उनकी इस फोटो को लाइक कर चुके हैं, जिनमें युजवेंद्र चहल की वाइफ धनाश्री वर्मा भी हैं। उनके अलावा क्रुणाल पंड्या की वाइफ ने भी साक्षी की इस फोटो पर लव इमोजी सेंड की है। मिसेज धोनी का ये हॉट अंदाज देखकर फैंस भी उनके कायल हो गए हैं।

46

बता दें कि साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपनी और बेटी जीवा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। हाल में उन्होंने एक ऐसी फोटो शेयर की जिसे देखकर लग रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही अपनी वेबसीरीज के जरिए धमाल मचाने वाले हैं।

56

दरअसल, साक्षी धोनी ने 2 दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर प्रियांशु चोपड़ा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि '' कितने दिन बाकी बचे हैं।'' साक्षी की इस तस्वीर पर प्रियांशु चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा, ''jittery (बेचैन)! '' 

66

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2019 में एक इंटरटेनमेंट मीडिया कंपनी खोली थी। सितंबर 2020 के आखिर में खबर आई थी कि धोनी की कंपनी एक अघोरी की जिंदगी पर वेब सीरीज बनाने जा रही है। यह वेब सीरीज एक नए लेखक की किताब पर आधारित है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos