लॉकडाउन के बीच वीडियो गेम खेलने में व्यस्त थे धोनी, पत्नी साक्षी ने की यह शरारत

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर में खेल से जुड़े इवेंट रोक दिए गए हैं। भारत में भी पिछले एक महीने से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है और सभी लोग अपने घरों के अंदर कैद हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी भी लंबे समय से अपने घर के अंदर रह रहे हैं और सोशल मीडिया पर खासा समय व्यतीत कर रहे हैं। भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर लाइव चैट या दूसरे तरीकों से फैंस को नई बातें बताने की कोशिश की है। सभी खिलाड़ियों ने कोरोना के प्रति जागरुकता भी फैलाई है, पर धोनी इन सब से दूर अपने परिवार के साथ लॉकडाउन का समय काट रहे हैं। इस बीच साक्षी ने माही के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो उनके पैर के अंगूठे के साथ शरारत करती दिखाई दे रही हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 21, 2020 4:42 AM IST

110
लॉकडाउन के बीच वीडियो गेम खेलने में व्यस्त थे धोनी, पत्नी साक्षी ने की यह शरारत

साक्षी ने धोनी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा "जब आपको ध्यान आकर्षित करने की जरूरत होती है।"
 

210

साक्षी ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वो धोनी के पैर के अंगूठे के साथ कुछ शरारत करती नजर आ रही हैं। 
 

310

हालांकि धोनी पर साक्षी की शरारतों का कोई असर नहीं पड़ रहा है और वो वीडियो गेम खेलने में व्यस्त हैं। 
 

410

इससे पहले उन्होंने बेटी जीवा का भी एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में जीवा धोनी के साथ राइड पर जा रही हैं। 
 

510

इस फोटो को शेयर करते हुए साक्षी ने धोनी को मिस्टर स्वीटी कहा है। 
 

610

फोटो शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा है कि उनके करीबी दोस्त ही यह फोटो समझ पाएंगें। 
 

710

हालांकि फोटो देखकर यही लगता है कि इस उम्र में भी धोनी का मन वीडियो गेम खेलने में ज्यादा लगता है और उनकी वजह से परिवार के बाकी लोग अकेलापन महसूस करते हैं। 
 

810

लॉकडाउन के बीच टीम इंडिया के अधिकतर खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को कई सीक्रेट बताएं हैं, पर धोनी ने एक बार भी ऐसा नहीं किया है। 
 

910

2019 वर्ल्डकप के बाद से धोनी ने खुलकर मीडिया से बातचीत नहीं की है। इसी वजह से उनके संन्यास को लेकर भी हमेशा अटकलें लगाई जाती हैं। 
 

1010

धोनी IPL 2020 के जरिए भारतीय में वापसी करना चाहते थे, पर कोरोना वायरस के कारण यह टूर्नामेंट नहीं हो पा रहा है और धोनी का करियर अधर में लटक गया है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos