धोनी की पत्नी ने शेर के बच्चे को पिलाया दूध, देखते ही बोले लोग- बेहद जाबांज हैं माही की बीवी

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra singh Dhoni) ने इसी साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वैसे महेन्द्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आईपीएल में खेलना जारी रखा और आईपीएल का 13वां सीजन खत्म होने के बाद अभी धोनी क्रिकेट से पूरी तरह से दूर हैं। ऐसे में काफी समय बाद वह अपने बीवी बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने निकले हैं। धोनी अपने परिवार के साथ पिछले कुछ समय से दुबई में हैं। इस बीच साक्षी (Sakshi Dhoni) ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें हमेशा की तरह वे बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं और दुबई एक फॉर्म में बेटी जीवा के संग एंजॉय करती नजर आ रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 8, 2020 4:02 AM IST

18
धोनी की पत्नी ने शेर के बच्चे को पिलाया दूध, देखते ही बोले लोग- बेहद जाबांज हैं माही की बीवी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। आईपीएल के बाद से ही धोनी और उनका परिवार छुट्टियां मनाने दुबई गया हुआ है।

28

इस बीच साक्षी का जन्मदिन भी दुबई में ही मनाया गया। अब उन्होंने दुबई के फेम पार्क की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में साक्षी और उनकी बेटी जीवा निडर होकर खतरनाक जानवारों के बीच नजर आ रही हैं।

38

साक्षी ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसे देखकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाएंगे। खतरनाक जानवरों के बीच साक्षी की फोटोज जमकर वायरल हो रही है।

48

दरअसल, इन तस्वीरों में साक्षी जिराफ, भालू जैसे बड़े जानवरों को खाना खिला रही हैं, तो वहीं, शेर के बच्चों को बोतल से दूध पिलाती हुई भी नजर आ रही हैं। साक्षी ने जानवरों के साथ इस मस्ती का एक वीडियो भी शेयर किया है।

58

इतना ही नहीं साक्षी मगरमच्छ को भी खाना खिलाती दिख रही हैं। इस तस्वीर में देखिए कैसे वह एक डंडे की मदद से इस जानलेवा जानवार को खिला रही हैं।

68

साक्षी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि मुझे ये बात कहनी चाहिए, यहां इन प्यारे जीवों की अच्छी तरह से देखभाल की जाती है और सभी के लिए एक सुंदर वातावरण बनाया गया है। कुडोस टू @sb_belhasa और पूरी टीम।

78

साक्षी के साथ ही जीवा भी फेम पार्क में काफी एंजॉय कर रही है। पीच कलर की ड्रेस पहने और बालों में हेयर बैंड लगाए वह बहुत ही क्यूट दिख रही है। वहीं, जीवा की मम्मी भी हमेशा की तरह स्टाइलिश नजर आ रही है। वाइट कलर की लॉन्ग शर्ट पहने वह कमाल लग रही हैं।

88

बता दें कि साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई मोमेंट्स वह फैंस के साथ शेयर करती है। वहीं, उनके पति और कैप्टन कूल रहे धोनी सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं। इन तस्वीरों में भी धोनी नजर नहीं आ रहे है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos