IND vs NZ 1st Test Day 2: तस्वीरों में देखिए भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के खास पल

Published : Nov 26, 2021, 07:44 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। मैच के दूसरे दिन क्या कुछ रहा खास, कौनसे बने रिकॉर्ड और किन खिलाड़ियों ने मैच में छोड़ी छाप, देखिए एक क्लिक में... 

PREV
17
IND vs NZ 1st Test Day 2: तस्वीरों में देखिए भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के खास पल

श्रेयस अय्यर भारत की ओर से डेब्यू मैच में शतक जमाने वाले 16वें भारतीय खिलाड़ी बने। इसके अलावा वे डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले वर्ल्ड क्रिकेट के 112वें खिलाड़ी बने। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में शतक जमाने वाले वे तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने। अय्यर से पहले गुंडप्पा विश्वनाथ (1969 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) ने कानपुर में अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक जमाया था। 

टेस्ट डेब्यू में शतक जमाने वाले भारतीय क्रिकेटर: 

1. लाला अमरनाथ (बनाम इंग्लैंड 1933)
2. दीपक शोधन (बनाम पाकिस्तान 1952)
3. अर्जन कृपाल सिंह (बनाम न्यूजीलैंड 1955)
4. अब्बास अली बेग (बनाम इंग्लैंड 1959)
5. हनुमंत सिंह (बनाम इंग्लैंड 1964)
6. जी विश्वनाथ (बनाम आस्ट्रेलिया 1969)
7. सुरिंदर अमरनाथ (बनाम न्यूजीलैंड 1976)
8. मोहम्मद अजहरूद्दीन (बनाम इंग्लैंड 1984)
9. प्रवीण आमरे (बनाम दक्षिण अफ्रीका 1992)
10. सौरव गांगुली (बनाम इंग्लैंड 1996)
11. वीरेंद्र सहवाग (बनाम दक्षिण अफ्रीका 2001)
12. सुरेश रैना (बनाम श्रीलंका 2010)
13. शिखर धवन (बनाम आस्ट्रेलिया 2013)
14. रोहित शर्मा(बनाम वेस्टइंडीज 2013)
15. पृथ्वी शॉ (बनाम वेस्टइंडीज 2018)
16. श्रेयस अय्यर (बनाम न्यूजीलैंड 2021)

27

इसके अलावा श्रेयस अय्यर तीसरे ऐसे बल्लेबाज बने जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक पूरा किया। वे तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बनें जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की। अय्यर ने 26 वर्ष और 355 दिन की उम्र में ये कारनामा कर दिखाया। अय्यर के रूप में किसी भारतीय खिलाड़ी ने 18 साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया है। अय्यर से पहले युवराज सिंह ने साल 2003 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था।  

37

भारत (India) के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर न्यूजीलैंड (New Zealand) ने बिना किसी नुकसान के 129 रन बनाए। टॉम लॉथम (Tom Latham) 165 गेंदों में 50 और विल यंग (Will Young) 180 गेंदों में 75 रन बनाकर नाबाद हैं। टॉम का यह 21वां टेस्ट अर्धशतक रहा जबकि विल का यह दूसरा टेस्ट अर्धशतक रहा। 

47

टॉम लाथम और विल यंग के रूप में भारत में 5 साल बाद किसी विदेश टीम के ओपनर्स ने शतकीय साझेदारी की है। इससे पहले साल 2016 में इंग्लैंड टीम के लिए एलिस्टेयर कुक और कीटन जेनिंग्स ने चेन्नई टेस्ट में शतकीय साझेदारी (103) की थी। 

57

भारत की पहली पारी में तेज गेंदबाजों ने 8 विकेट लिए और 2 विकेट स्पिनर्स के खाते में गए। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने 5 विकेट अपने नाम किए। साउदी ने 13वीं और भारत के खिलाफ तीसरी बार एक पारी में 5 विकेट चटकाए। साउदी (49) भारत-न्यूजीलैंड सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज बने। पहली पारी में साउदी के 5 विकेट के अलावा काइल जैमीसन को 3 और अजाज पटेल को दो विकेट मिले। 

67

कानपुर टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम ने 345 रन बनाए। मैच के दूसरे दिन भारत ने 258/4 रन से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन टीम इंडिया ने मात्र 87 रन जोड़कर अंतिम 6 विकेट खो दिए। अगर दूसरे दिन बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की होती तो भारत की स्थिति इस मैच में ज्यादा मजबूत होती। 

77

345 रन बनाने के बाद क्रिकेट फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि क्या इस स्कोर के बाद टीम इंडिया मैच जीत सकती है। इसका जवाब है हां। पहली पारी में 345 या उससे ज्यादा का स्कोर करने के बाद टीम इंडिया को देश में केवल 1 बार हार का सामना करना पड़ा है। साल 1998 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बेंगलुरु टेस्ट में 8 विकेट से हराया था। तब भारत ने पहली पारी में 400 रन बनाए थे।  

Recommended Stories