कॉलेज के दिनों में देविशा को देखकर अपना दिल हार गए थे SKY, ऐसी है दोनों की लव स्टोरी

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने पिछले कुछ समय में भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी खास जगह बना ली है। हाल ही में इस खिलाड़ी ने एशिया कप में धुआंधार परफॉर्मेंस दी और अब 14 सितंबर 2022 को सूर्य कुमार यादव अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। वैसे तो मैदान पर सूर्या को लंबे-लंबे चौके छक्के लगाते तो आपने खूब देखा होगा? लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूर्य कुमार का दिल देविशा पर कैसे आया था? कैसे दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी? अगर नहीं, तो चलिए आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी (Devisha Shetty) की लव स्टोरी...

Asianet News Hindi | Published : Sep 14, 2022 4:41 AM IST / Updated: Sep 14 2022, 10:15 AM IST

18
कॉलेज के दिनों में देविशा को देखकर अपना दिल हार गए थे SKY, ऐसी है दोनों की लव स्टोरी

सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ था। बचपन में उन्हें बैडमिंटन खेलना काफी पसंद था। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट खेलना भी शुरू किया और अपने करियर के रूप में क्रिकेट को ही चुना। सूर्यकुमार यादव को उनके चाचा विनोद कुमार यादव ने ही क्रिकेट की ट्रेनिंग देनी शुरू की।

28

2010 में उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत की। इसके बाद 2012 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया। पिछले कुछ समय में सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में दमदार प्रदर्शन किया और इसी के चलते उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली।
 

38

सूर्यकुमार यादव की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने 7 जुलाई 2016 को देविशा शेट्टी नाम की एक प्रसिद्ध नृत्यांगना से शादी की। दोनों की लव स्टोरी बेहद ही प्यारी है।

48

दरअसल, 2012 में सूर्य कुमार यादव और देविशा शेट्टी की मुलाकात हुई। इस समय दोनों मुंबई के पोद्दार डिग्री कॉलेज में थे। सूर्यकुमार यादव ने कॉलेज प्रोग्राम के दौरान देविशा को पहली बार एक प्रोगाम में डांस करते हुए देखा और यही वह अपना दिल उन पर हार गए।

58

इसके बाद दोनों में बातचीत हुई और देविशा को भी सूर्या पसंद आए। मुलाकात का दौर आगे बढ़ता गया और उनका रिलेशन 5 साल तक चला। इसके बाद 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

68

सोशल मीडिया पर भी सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
 

78

अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए सेम कलर की ड्रेस पहने सूर्या और देविशा कितने क्यूट लग रहे हैं। देविशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में यह फोटो शेयर की और अपने बेबी यानी कि सूर्यकुमार यादव को जन्मदिन की बधाई दी।

88

सूर्यकुमार यादव के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो अब तक उन्होंने भारत के लिए 13 वनडे मैचों में 340 रन अपने नाम किए हैं। तो वहीं, 28 t20 इंटरनेशनल में उनके नाम 811 रन है। इसके साथ ही आईपीएल के 130 मैचों में वह 2664 रन अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल खेला।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos