खूबसूरती में बड़ी-बड़ी हिरोइनों को मात देती हैं पाकिस्तान के प्लेयर्स की बीवियां, 1 ने तो बहन को ही दिया दिल

स्पोर्ट्स डेस्क : यूएई और ओमान में टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) का आगाज हो चुका है। अभी ग्रुप में चल रहे हैं। इसके बाद 23 अक्टूबर से सुपर-12 के मुकाबले होंगे, जिसमें 24 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान (Ind vs Pak) के बीच महा मुकाबला होने वाला है। इसका दोनों देश बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ पाकिस्तानी खिलाड़ी भी अपने खेल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। किसी क्रिकेटर का दिल अपनी बहन पर आ गया, तो किसी के तीन बच्चे हैं। आइए आज हम आपको मिलवाते हैं पाकिस्तानी क्रिकेटरों की खूबसूरत वाइफ (Pakistani cricketers wives) से...

Asianet News Hindi | Published : Oct 20, 2021 3:33 AM IST / Updated: Oct 20 2021, 10:00 AM IST

18
खूबसूरती में बड़ी-बड़ी हिरोइनों को मात देती हैं पाकिस्तान के प्लेयर्स की बीवियां, 1 ने तो बहन को ही दिया दिल

पाकिस्तानी क्रिकेट में 'प्रोफेसर' के रूप में मशहूर, मोहम्मद हफीज ने 2007 में नाजिया हफीज के साथ शादी की थी। नाजिया क्रिकेट के बारे में अपनी राय अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट करती हैं। वह अपने पति के साथ ज्यादातर क्रिकेट टूर पर भी जाती हैं। दोनों के कुल तीन बच्चे हैं।

28

तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक ब्रिटिश-पाकिस्तानी लड़की नरजिस खातून से शादी की है। दोनों की मुलाकात लंदन में उस समय हुई थी, जब आमिर पर क्रिकेट से प्रतिबंध लगा था। दोनों को तुरंत एक-दूसरे से प्यार हो गया और उन्होंने 2016 में एक-दूसरे से शादी की। 2017 में उन्हें एक बच्ची हुई।

38

पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद ने 19 सितंबर, 2015 को अपनी बचपन की दोस्त सना मुराद से शादी की। दोनों बेहद फेमस कपल हैं। सना की खूबसूरती भी गजब की हैं। दोनों का एक बेटा अली अहमद हैं।

48

स्टार और पाकिस्तानी क्रिकेटर 2009 में ऑस्ट्रेलिया में एक-दूसरे से मिले। उन्होंने पांच महीने तक डेट किया और विवादों के बाद अप्रैल 2010 में एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों का एक इजहान नाम की बेटा भी है।

58

हसन अली ने भारतीय मूल की शामिया आरजू से शादी की है। शामिया आरजू ने एरोनॉटिक्स में डिग्री हासिल की है और इंग्लैंड से पढ़ाई पूरी की है। वे पहली बार मिले थे जब वह अमीरात एयरलाइंस के साथ फ्लाइट इंजीनियर के रूप में काम कर रही थीं। हसन अली और शामिया आरजू साल 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे।

68

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का दिल अपनी ही चचेरी बहन पर आ गया। दोनों ने इसी साल सगाई भी कर ली है। हालांकि बाबर की होने वाली पत्नी के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों ने अपने रिलेशन को काफी सीक्रेट रखा है।
 

78

सानिया अशफाक एक ब्रिटिश पाकिस्तानी लड़की है। जबकि इमाद वसीम वेल्स में जन्मे पाकिस्तान क्रिकेटर हैं। दोनों की मुलाकात एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। सानिया अशफाक और इमाद वसीम ने साल 2019 में शादी की।

88

नूर आमना पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर अब्दुल कादिर की बेटी हैं। उमर अकमल और नूर आमना ने साल 2014 में शादी की थी। दोनों की एक हरलीन उमर नाम की बेटी हैं।

ये भी पढ़ें- जब कैप्टन कूल को भी आ गया था गुस्सा...देखिए भारत-पाकिस्तान के बीच मैच में हुए कुछ हाईवोल्टेज ड्रामा

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी को अपने सगे भाई क्रुणाल की तरह मानते हैं हार्दिक पांड्या, फोटोज में देखें उनका याराना

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos