लंबे छक्कों के लिए मशहूर था ये खिलाड़ी, अब आईपीएल में कुछ ही लाख लगती है कीमत

Published : Feb 08, 2020, 08:52 PM IST

नई दिल्ली. साल 2008 में जब भारत दूसरी बार वर्ल्डकप जीता तब अंडर-19 टीम में खेल रहे कई खिलाड़ियों से उम्मीद थी कि आगे जाकर ये भारतीय टीम में जगह बनाएंगे। इस टीम में विराट कोहली मनीष पांडे और रविन्द्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों के साथ सौरभ तिवारी भी शामिल थे। इस दौर के अधिकतर खिलाड़ी आज भारतीय टीम के लिए खेल रहे हैं। लेकिन सौरभ तिवारी नाम मुश्किल से ही सुना जाता है। तिवारी फिलहाल मुंबई के लिए IPL में खेल रहे हैं। नीता अंबानी की टीम ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा है।   

PREV
110
लंबे छक्कों के लिए मशहूर था ये खिलाड़ी, अब आईपीएल में कुछ ही लाख लगती है कीमत
तिवारी ने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने 14 साल की उम्र में झारखंड की टीम में अपनी जगह पक्की की थी।
210
इसके बाद उन्हें अंडर-19 टीम में भी खेलने का मौका मिला। इस टीम ने फाइनल मैच जीता और सभी खिलाड़ियों ने जमकर वाहवाही बटोरी।
310
बड़े-बड़े बाल और लंबे-लंबे छक्कों के कारण तिवारी को धोनी का उत्ताधिकारी भी माना जाने लगा। तिवारी ने इसके बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन भी किया।
410
2010 में उन्होंने मुंबई के लिए 419 रन बनाए और अपनी टीम को फाइनल जिताने में मदद की। अगले सीजन उन्हें RCB ने खरीदा पर वहां तिवारी कोई कमाल नहीं कर सके।
510
इसके बाद भी तिवारी का खराब प्रदर्शन जारी रहा और उनकी छवि लगातार गिरती रही। फिलहाल मुंबई इंडियंस ने उनको 50 लाख रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है।
610
2010 में सौरभ को भारत के लिए खेलने का मौका भी मिला। हालांकि इस दौरान वो कुछ भी खास नहीं कर पाए और तीन मैच बाद ही उन्हें ड्राप कर दिया गया।
710
3 वनडे मैचों की 2 पारियों में सौरभ ने सिर्फ 49 रन बनाए। हालांकि इस दौरान वो एक भी बार आउट नहीं हुए।
810
IPL के 81 मैचों में सौरभ ने 28.36 के औसत से 1276 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 119.59 का रहा।
910
सौरभ ने 25 फरवरी, 2016 को निकिता मिश्रा से लव मैरिज की थी। इस शादी में टीम इंडिया का कोई भी बड़ा क्रिकेटर नहीं पहुंचा था।
1010
सौरभ झारखंड के लिए लगातार मैच खेल रहे हैं। पर औसत प्रदर्शन के चलते उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल रही है।

Recommended Stories