ये हैं इंडियन क्रिकेटर्स की डांसर बीवियां, जिनके हुनर ने लोगों को बना दिया है दीवाना

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्पिनर चहल ने  हाल ही में यू-ट्यूब पर चर्चित डांसर धनश्री से सगाई कर लिया है। हालांकि डांस के शौकीन लोगों के लिए धनश्री जाना-माना नाम हैं। इसके लिए ग्लैमर से जुड़े लोग भी चहल की मंगेतर को बखूबी जानते हैं। बता दें कि डांसर जीवन साथी वाले चहल अकेले भारतीय क्रिकेटर नहीं हैं। इनके पहले भी कई इंडियन क्रिकेटर्स हैं, जिनका दिल डांसर पर आया और वे बाद में उनकी पत्नी भी बनी। ऐसे इंडियन क्रिकेटर्स के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 13, 2020 6:40 AM IST / Updated: Aug 13 2020, 12:38 PM IST

16
ये हैं इंडियन क्रिकेटर्स की डांसर बीवियां, जिनके हुनर ने लोगों को बना दिया है दीवाना

इंडिया टीम के स्पिनर चहल ने धनश्री से हाल ही में सगाई की है।धनश्री का यूट्यूब पर अपना चैनल हैं। वे डांस क्वीन के नाम से जानी जाती रही हैं। पेशे से डॉक्टर और कोरियाग्राफर हैंं। धनश्री सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनके इंस्टाग्राम पेज पर लगभग 5 लाख फॉलोअर भी हैं। वो अक्सर डांस के वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

26

युवराज और हेजल ने 30 नंवबर 2016 में शादी की थी। हेजल कीच ब्रिटिश-मारिशियन मूल की अभिनेत्री हैं और उन्होंने बॉलीवुड में कुछ चुनिंदा फिल्मों में काम भी किया है। हेजल ने फ्रेंकफिन म्यूजिक रिमिक्स आइटम नंबर 'कहीं पे निगाहें' पर डांस किया था जो खासा चर्चित हुआ था। उन्होंने कई आइटम नंबर किए जिनमें 'आ अंटे' को भी लोकप्रियता मिली।

36


हार्दिक पांड्या की जीवन साथी नताशा इस समय हॉट ट्रेंड में हैं। हार्दिक ने इस साल की शुरुआत में नताशा से सगाई करके सबको चौंका दिया था और अब वे एक बेबी बॉय के माता-पिता बन चुके हैं। नताशा एक सर्बियाई मूल की अभिनेत्री हैं, जो बॉलीवुड में अपना भाग्य आजमाने के लिए भारत आई थी। उन्होंने कई आइटम नंबर किए हुए हैं जिनमें डीजे वाले बाबू काफी फेमस हुआ था। 

46

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली एक भारतीय ओडिसी डांसर हैं। सौरव और डोना बचपन से दोस्त थे। 1997 में दोनों से शादी कर ली थी। आज इस शादी को दो दशक से भी अधिक हो चुका है और दोनों को एक बेटी भी है। 

56

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का पत्नी हसीन जहां के साथ रिश्ता लगभग खत्म हो चुका है। लेकिन,आधिकारिक तौर पर दोनों पति-पत्नी बने हुए हैं। हसीन जहां शादी से पहले एक मॉडल रह चुकी हैं और वे चीयरलीडर्स के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। शमी से अलग होने के बाद हसीन इस समय इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं। वे अपने डांस के वीडियो अपलोड करती हैं।

66

क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा डांसिंग का शौक रखती है। इतना ही नहीं  वे मॉडलिंग, साइक्लिंग, जॉगिंग करती हैं। जिनकी तस्वीरें इंट्राग्राम पर खूब वायरल होती है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos