ये हैं दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, टॉप 10 में 6 मैदान भारत के
अहमदाबाद. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे से पहले गुजरात का मोटेरा स्टेडियम चर्चा में है। इस मैदान के पूरे ढांचे को फिर से तोड़कर बनाया गया है। उद्घाटन के बाद से ही यह मैदान दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन जाएगा। इससे पहले भी भारत में दुनिया के सबसे बेहतरीन स्टेडियम मौजूद रहे हैं। कोलकाता ईडन गार्डन इनमें से एक है। गुजरात के सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम के बाद ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का नाम आता है, जो इससे पहले दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम था। दुनिया के टॉप 10 क्रिकेट स्टेडियम में अब भारत के 6 स्टेडियम का नाम शामिल है।
गुजरात का सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम अब दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन चुका है। इसकी दर्शक क्षमता 1 लाख 10 हजार है। पहले इसी मैदान पर जो स्टेडियम था उसकी क्षमता 49 हजार दर्शकों की थी।
ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड अब दुनिया का दूसरा सबके क्रिकेट स्टेडियम बन चुका है। इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 1 लाख है। अब तक यह मैदान दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट ग्राउंड था।
कोलकाता का ईडन गार्डंस दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है। इस मैदान की क्षमता 66 हजार दर्शकों की है।
रायपुर का क्रिकेट स्टेडियम इस मामले में चौथे स्थान पर है। इस मैदान की दर्शक क्षमता 65 हजार दर्शकों की है।
दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम भारत और ऑस्ट्रेलिया में ही पाए जाते हैं। दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा स्टेडियम भी ऑस्ट्रेलिया में है। पर्थ स्टेडियम की दर्शक क्षमता 60 हजार है।
हैदराबाद का राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम इस मामले में छठे नंबर पर आता है। इसकी दर्शक क्षमता 55 हजार दर्शकों की है।
ऑस्ट्रेलिया का एडिलेड ओवल 53 हजार 583 दर्शकों कों बैठाने की क्षमता के साथ इस मामले में सातवें नंबर पर आता है।
भारत के एक नहीं बल्कि चार क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता 50 हजार दर्शकों को बैठाने की है। इनमें चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम, रांची का मैदान, ग्रीनफील्ड स्टेडियम और लखनऊ का एकाना क्रिकेट स्टेडियम भी शामिल है।
ऑस्ट्रेलिया के डॉकलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक क्षमता 48 हजार 3 दर्शकों की है। यह स्टेडियम क्रिकेट के अलावा दूसरे खेलों के लिए भी उपयोग किया जाता है।
सिडनी का मैदान भी दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की सूची में शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के सबसे पॉपुलर मैदानों में से एक सिडनी की दर्शक क्षमता 48 हजार दर्शकों की है।