2019 वर्ल्डकप को याद कर लोगों से घर के अंदर रहने की अपील कर रही UP पुलिस, लिखा: धोनी अंदर होते तो हम जीतते

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को रोकने के लिए पूरे देश को 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। देश के सभी लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की गई है। इसके बाद भी लोग घर से बाहर निकल रहे हैं और वायरस के संक्रमण की आशंका को बढ़ा रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने लोगों को घर के अंदर रहने की अहमियत समाझाने के लिए अनोखा तरीका निकाला है। यहां पुलिस ने 2019 वर्ल्डकप सेमीफाइनल से धोनी की फोटो शेयर की है, जिसमें धोनी रन आउट होते दिख रहे हैं। फोटो के साथ लिखा गया है कि हमें घर के अंदर रहकर मैच जीतना है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 26, 2020 11:02 AM IST

110
2019 वर्ल्डकप को याद कर लोगों से घर के अंदर रहने की अपील कर रही UP पुलिस,  लिखा: धोनी अंदर होते तो हम जीतते
यह फोटो 2019 वर्ल्डकप की है, जब न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।
210
इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भारत की जीत की आखिरी उम्मीद थे, पर धोनी के रन आउट होने के बाद भारत मैच हार गया था।
310
धोनी को न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल ने रन आउट किया था।
410
धोनी के आउट होते ही भारत की हार तय हो गई थी। अगर धोनी अंत तक क्रीज पर बने रहते तो भारत यह मैच जीत सकता था।
510
धोनी इस मैच में भी काफी नीचे उतरे थे और उन्हें मैच में ज्यादा कुछ करने का मौका नहीं मिला था।
610
महेन्द्र सिंह धोनी के करियर का यह आखिरी मैच भी था। इसके बाद से उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है।
710
भारत के पूर्व क्रिकेटरों की माने तो धोनी का करियर लगदभग खत्म हो चुका है। ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा था कि वो धोनी को जानते हैं। धोनी खुद अब भारत के लिए नहीं खेलना चाहेंगे।
810
इस मैच में धोनी से पहले पंत और हार्दिक पांड्या को उतारने के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली की भी खासी तारीफ हुई थी।
910
इससे पहले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी एक रन आउट की फोटो शेयर करते हुए लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की थी।
1010
उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी इससे पहले लोगों से रोचक अंदाज में घर के अंदर रहने की अपील की है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos