विराट ही नहीं, इन क्रिकटर्स के आंगन भी जन्मी बेटियां, आते ही घर पर हो गई लक्ष्मी माता मेहरबान

स्पोर्ट्स डेस्क : किसी ने सच ही कहा है कि बेटियां लक्ष्मी का वरदान, सरस्वती का मान, देवी का रूप और देवों का मान हैं। इन बेटियों का सुख पाने वाले कई सारे भारतीय क्रिकेटर (indian cricketers) भी हैं। अभी हाल ही में 11 जनवरी 2021 को इंडियन क्रिकेट कैप्टन विराट कोहली के घर नन्हीं परी का जन्म हुआ है। सचिन से लेकर कोहली तक कई सारे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके घर पहले बेटी ने जन्म लिया। आइए आज आपको बताते हैं ऐसे ही महान क्रिकेटर्स के बारे में जो बेटी के पिता हैं...

Asianet News Hindi | Published : Jan 12, 2021 4:18 AM IST / Updated: Jan 12 2021, 11:34 AM IST

110
विराट ही नहीं, इन क्रिकटर्स के आंगन भी जन्मी बेटियां, आते ही घर पर हो गई लक्ष्मी माता मेहरबान

विराट कोहली
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं, हाल ही पापा बने विराट कोहली (Virat Kohli) की। अनुष्का शर्मा ने सोमवार को ही बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद पापा कोहली की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

210

उमेश यादव
साल 2021 की शुरुआत एक और क्रिकेटर के लिए बहुत शानदार रही। 1 जनवरी को टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) भी पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी तान्या वाधवा ने शादी के 7 साल बाद एक बच्ची को जन्म दिया है।

310

रोहित  शर्मा
टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और उनकी पत्नी रितिका सजदेह 30 दिसंबर 2018 को पेरेंट्स बने थे। उनके घर एक नन्हीं परी का जन्म हुआ था। दो साल में रोहित की बेटी समायरा स्टार बन गई है, उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है। 

410

एमएस धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और उनकी पत्नी साक्षी बेटी का सुख पाने वाले क्रिकेटरों में से एक है। उनकी बेटी जीवा सिंह धोनी सोशल मीडिया स्टार है। उसका जन्म 06 फरवरी 2015 को दिल्ली में हुआ था। 

510

रविचंद्रन अश्विन
टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) 2 बेटियों के पिता हैं। उनकी बेटी अद्या और अकीरा पिता के बहुत करीब है। अक्सर वह उनके साथ क्रिकेट टूर पर भी जाती हैं। उनकी एक बेटी का जन्म 21 दिसंबर 2016 को हुआ था। इससे पहले वे साल 2015 में पहली बार पिता बने थे।

610

मोहम्मद शमी
2014 में मशहूर मॉडल कम एक्टर हसीन जहां से शादी करने वाले मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) 18 जुलाई 2015 को पिता बने थे। उनक घर एक बेटी ने जन्म लिया जिसका नाम आयरा शमी है। हालांकि पति-पत्नी के झगड़े के चलते शमी अपनी बेटी से दूर रहते हैं।

710

अजिंक्य रहाणे
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज की कमान संभाल रहे अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) भी अक्टूबर 2019 में एक बेटी के पिता बने थे। हालांकि जिस समय उनकी बेटी का जन्म हुआ था, वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्‍ट (Visakhapatnam Test) में खेल रहे थे।

810

चेतेश्वर पुजारा
13 फरवरी 2018 भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) भी पिता बने थे। शादी के 5 साल बाद उनके घर एक नन्ही परी आई थी। इस साल उनकी बेटी 2 साल की हो जाएगी।

910

सौरव गांगुली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने 1 फरवरी 1997 को डोना गांगुली से शादी की थी। 3 नवंबर 2001 को गांगुली की बेटी ने जन्म लिया जिसका नाम सना गांगुली है।

1010

सचिन तेंदुलकर 
मास्टर ब्लास्टर सचिन (Sachin Tendulkar) के घर भी पहले एक बेटी का जन्म हुआ था। सचिन और अंजली की बेटी सारा तेंदुलकर का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को हुआ था। दोनों का एक बेटा अर्जुन भी हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos