करोड़ों के इस आलीशान फ्लैट में पली-बढ़ेगी विराट-अनुष्का की लाडली, युवराज सिंह होंगे पड़ोसी

स्पोर्ट्स डेस्क: 11 जनवरी 2021 को भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर नन्ही परी का जन्म हुआ था। अपने घर आई परी के स्वागत में दोनों कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते। जल्द दोनों अपनी लाडली को लेकर घर पहुंचेंगे। ऐसे में लोगों के अंदर उत्सुकता है कि दोनों अपनी बेटी का गृह-प्रवेश कहां करवाएंगे? रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अपनी बेटी को मुंबई के वर्ली में लिए गए अपने आलीशान फ़्लैट में लेकर पहुंचेंगे। विराट कोहली ने इस फ्लैट को 2016 में ख़रीदा था। 7, 171 स्क्वायर फुट में फैला ये आपर्टमेंट ओमकार 1973 के 35वें फ्लोर पर है। इस अपार्टमेंट से पूरा मुंबई शहर और अरब सागर साफ दिखाई देता है। देखिये अंदर से कैसा दिखता है वो महल, जहां पड़ेंगे अनुष्का-विराट की लाडली के पहले कदम...  

Asianet News Hindi | Published : Jan 13, 2021 4:57 AM IST

110
करोड़ों के इस आलीशान फ्लैट में पली-बढ़ेगी विराट-अनुष्का की लाडली, युवराज सिंह होंगे पड़ोसी

ओमकार 1973 में तीन बड़े-बड़े टावर्स हैं, जिनमें 70 फ्लोर हैं। अनुष्का और विराट का फ़्लैट 35 वें फ्लोर पर है। इनमें हर फ़्लैट की सीलिंग 13 फ़ीट की है। 

210

साथ ही ओमकार 1973 में इनडोर टेनिस कोर्ट, एक पेट क्लिनिक और बच्चों के लिए डे केयर सेंटर भी है। 
 

310

जिस अपार्टमेंट में विराट-अनुष्का का ये फ़्लैट है, उसके डिजाइन में दुनिया के टॉप आर्किटेक्ट्स का नाम आता है। ये यूके से अमेरिका तक के डिजाइनर्स द्वारा बनाया गया है। 

410

इस फ्लैट को ओमकार रिटेलर्स एंड डेवलपर्स ने बनाया है। अपार्टमेंट के साथ-साथ फ़्लैट में मौजूद कई सुविधाओं के कारण इसकी काफी चर्चा है। 
 

510

विराट और अनुष्का ने 2017 में शादी की थी। लेकिन कहा जाता है कि दोनों ने ही इस  फ़्लैट में 2016 में ही इन्वेस्ट किया था। फ़्लैट खरीदने के एक साल बाद दोनों ने शादी की थी।  

610

बताया जाता है कि ये फ़्लैट 34 करोड़ रुपए में ख़रीदा गया था। अभी के समय में इसकी कीमत और अधिक बढ़ गई है। 
 

710

अब बात करते हैं अनुष्का और विराट के फ़्लैट की। इस फ़्लैट में चार बेडरूम हैं। साथ ही इसमें एक प्राइवेट टेरेस भी दिया गया है। जहां अपनी बेटी के साथ खेल पाएंगे।  

810

इस आलीशान फ़्लैट में एक गार्डन एरिया भी है। अनुष्का और कोहली ने कई इंस्टा पोस्ट्स ने इस एरिया में गार्डनिंग करते हुए तस्वीरें साझा की है।  इस गार्डन एरिया के अलावा इसमें एक जिम भी है। 
 

910

घर का इंटीरियर भी बेहद खूबसूरत है। विराट-अनुष्का ने हर फर्नीचर और घर के कार्नर को अपने पसंद के हिसाब से सजाया है। 

1010

2014 में क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी इसी के 29वें फ्लोर पर फ़्लैट ख़रीदा था। इसका मतलब है कि विराट-अनुष्का की बेटी को यहां खेलने के लिए एक और साथ मिल जाएगा। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos