सामने आईं विरुष्का की बेटी की पहली तस्वीर, मम्मी पापा की जगह इस शख्स ने कर दी लीक

Published : Jan 12, 2021, 08:16 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : 11 जनवरी 2021 को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anuskha Sharma) के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया है। सोशल मीडिया पर उसके बाद से दोनों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस विरुष्का की बेटी की पहली तस्वीर देखने के लिए उत्सुक ही थे, कि बच्ची के चाचा ने उसकी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी। जी हां, विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने सोशल मीडिया पर विराट की बेटी की पहली झलक फैंस को दिखाई है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। आइए आपको भी दिखाते है, विरुष्का की बच्ची की ये तस्वीर...

PREV
17
सामने आईं विरुष्का की बेटी की पहली तस्वीर, मम्मी पापा की जगह इस शख्स ने कर दी लीक

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Mumbai's Breach Candy hospital) में जन्मी विराट और अनुष्का की बेटी स्वस्थ है। सोमवार को ही इस दंपती के घर नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है।

27

इस बीच विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने विराट और अनुष्का शर्मा की बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर शेयर करने के साथ ही विकास ने लिखा 'खुशी की लहर...घर में परी।'

37

जैसे ही इंस्टाग्राम पर ये फोटो पोस्ट की गई, तो यूजर्स के लाइक और कमेंट की मानों बारिश सी हो गई हो। लाखों लोग इस फोटो को शेयर भी कर चुके हैं।

47

इस तस्वीर को देखे तो, इसमें विराट की बेटी नन्हें पैरों को देखा जा सकता है। वहीं विकास ने फोटो पर एक क्यूट सा वेलकम भी लिखा है। इस तस्वीर पर कोई लड़की के तायाजी को बधाई दे रहा है, तो कोई विराट-अनुष्का के घर नन्हीं परी आने पर शुभकामना संदेश भेज रहा है।

57

बता दें कि सबसे पहले  विराट ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी होने की जानकारी फैंस को दी थी। ट्वीट कर उन्होंने लिखा था कि ये खबर शेयर करते हुए हम बहुत रोमांचित हैं कि हमें आज दोपहर एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। हम आपके प्यार, प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद देते हैं। अनुष्का और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। और हम अपने जीवन के इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए धन्य महसूस कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आप इस समय हमारी निजता का सम्मान कर सकते हैं। लव, विराट। 

67

इससे पहले विराट कोहली ने पिछले साल अगस्त में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। तब से लेकर अब तक हर कोई विरुष्का के पेरेंट्स बनने का इंतजार कर रहा था, जो 11 जनवरी को पूरा हो गया।

77

विराट इस समय पैटरनिटी लीव पर हैं। वनडे और टी20 सीरीज खेलने के बाद उन्होंने एडिलेड में हुए पहले टेस्ट में भी हिस्सा लिया था। लेकिन इसके बाद वह आखिरी तीन टेस्ट छोड़कर भारत वापस आ गए थे। भारत ने 2 टेस्ट कप्तान कोहली के बिना के खेल लिए है, आखिरी टेस्ट मैच 15 जनवरी से ब्रिसबेन में खेला जाएगा।

Recommended Stories