डिस्चार्ज होने के बाद सामने आई कपिल देव की पहली फोटो, कमजोरी में भी मुस्कुराते हुए खिंचवाई तस्वीर

स्पोर्ट्स डेस्क: 61 साल के कपिल देव को कुछ दिनों पहले हार्ट अटैक आया था। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। आलराउंडर कपिल देव को अचानक सीने में दर्द हुआ था। इसके बाद उन्हें फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के इमरजेंसी में एडमिट करवाया गया था। दिल का दौरा  पड़ने के दो दिन बाद कपिल देव की एंजियोप्लास्टी हुई। जिसके बाद रविवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इलाज के बाद कपिल देव की तस्वीरें सामने आई, जिसमें वो बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं। कपिल देव के गाल पिचके दिखे और साथ ही उनके गले की हड्डियां भी दिख रही थी। कभी बेहद फिट कपिल देव को आज इतनी कमजोर हालत में देख उनके फैंस भी दुखी है। हालांकि, स्वस्थ होकर घर लौटने की भी सबको ख़ुशी है। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 25, 2020 11:58 AM IST / Updated: Oct 26 2020, 11:47 AM IST

19
डिस्चार्ज होने के बाद सामने आई कपिल देव की पहली फोटो, कमजोरी में भी मुस्कुराते हुए खिंचवाई तस्वीर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी (angioplasty surgery) की गई। 
 

29

 61 साल के कपिल देव को अचानक दिल में दर्द महसूस हुआ जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। भारतीय क्रिकेट के लिए कपिल देव एक आइकन हैं, उन्होंने साल 1983 में भारत को पहला वनडे वर्ल्ड कप (World Cup1983) जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

39

हार्ट अटैक और एंजियोप्लास्टी होने के बाद कपिल देव नें खुद ट्वीट कर अपनी सेहत की जानकारी फैंस को दी थी और तहे दिल से सभी का शुक्रिया किया था। सोशल मीडिया पर अपने वर्ल्ड कप विजेता के तबियत की खबर सुनकर करोड़ों फैंस उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। 

49

रविवार यानी 25 अक्टूबर को कपिल देव को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनकी हालत अब काफी बेहतर है। घर जाने के बाद भी वो लगातार डॉ अतुल माथुर से परामर्श लेते रहेंगे। 

59

इस बीच कपिल देव की कुछ तस्वीरें सामने आई, जिन्हें देखकर उनके फैंस का दिल टूट गया। कभी फिट दिखने वाले कपिल देव बेहद कमजोर नजर आए। उनके गाल पिचके दिखे और साथ ही गले की हड्डियां तक दिखने लगी है।  

69

ससे पहले अस्पताल से भी उनकी कुछ फोटोज सामने आई, जिसमें उनके मुंह पर मास्क नजर आया। इस तस्वीर में कपिल देव मुस्कुराते नजर आए। 

79

इसके अलावा कपिल देव की एक फोटो उनकी बेटी के साथ भी सामने आई। अपने पिता के डिस्चार्ज होने की ख़ुशी बेटी के चेहरे पर भी साफ़ झलक रही थी। 
 

89

बता दें कि भारत को पहली बार वर्ल्डकप दिलवाने वाले कपिल देव ने कुल 131 टेस्ट और 225 वनडे खेला है। साथ ही वो दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं जिन्होंने चार सौ से ज्यादा विकेट लिया है।
 

99

 कपिल देव 1999 और 2000 में इंडियन क्रिकेट टीम के कोच भी रह चुके हैं। साथ ही 2010 में उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट कौंसिल के हॉल ऑफ़ फेम में भी शामिल किया गया था। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos