सुबह उठते ही सबसे पहले बीवी अनुष्का के साथ ये काम करते हैं विराट कोहली, फिर शुरू करते हैं अपना दिन

Published : Aug 26, 2020, 05:37 PM ISTUpdated : Aug 26, 2020, 06:16 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : कहते हैं ना कि अगर आपकी सुबह अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है। सुबह की सही शुरुआत होती है जल्दी उठने और हेल्दी डाइट लेने से। हेल्दी लाइफस्टाइल की बात हो तो फिटनेस फ्रीक कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कैसे पीछे रह सकते हैं। ये तो हम सब जानते हैं कि मिस्टर एंड मिसेज कोहली अपनी हेल्थ और डाइड को लेकर बहुत कॉन्शियस हैं। सुबह से लेकर रात तक ये कपल क्या रूटीन फोलो करता है? अपने दिन की शुरुआत दोनों कैसे करते हैं? आइए जानते है।

PREV
17
सुबह उठते ही सबसे पहले बीवी अनुष्का के साथ ये काम करते हैं विराट कोहली, फिर शुरू करते हैं अपना दिन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए और अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के सप्लीमेंट ले रहे हैं पर कोहली और अनुष्का अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए रोज सुबह सबसे पहले हल्दी, अदरक और काली मिर्च की चाय पीते हैं।

27

सुबह की सही शुरुआत के साथ-साथ दोनों पूरा दिन बहुत सारा पानी, नींबू पानी और एल्कलाइन पानी पीते हैं, ताकि पूरे दिन हाइड्रेट रहें।

37

लॉकडाउन के दौरान भी विराट और अनुष्का ने अपना शेड्यूल खराब नहीं किया। दोनों ही फिट रहने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं।

47

अपने डाइट के बारे में विराट और अनुष्का बताते हैं कि हम ऐसी चीजें खाने की कोशिश करते है जो एल्कलाइन युक्त हो, क्योंकि यह पचने में आसान होता है और आपको स्वस्थ रखता है। साथ ही इससे आपकी इम्युनिटी भी अच्छी होती है।

57

अनुष्का कहती हैं कि वर्कआउट ने मुझे और विराट को एक रूटीन और लॉकडाउन के दौरान साथ रहने का मौका दिया। हां रोज-रोज एक्सरसाइज करने में आलस जरूर आता है लेकिन आप खुद को वर्कआउट के लिए पुश करें।

67

आईपीएल 2020 के लिए दुबई जाने से पहले अनुष्का और विराट ने काफी टाइम एक-दूसरे के साथ स्पेंड किया। कभी दोनों साथ में मस्ती करते दिखाई देते तो कभी वीडियोज के जरिए अपने फैंस को हेल्दी लाइफ के लिए मोटीवेट करते थे।

77

फिलहाल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक दूसरे से अलग-अलग हैं। विराट जहां दुबई में आईपीएल की तैयारियों में व्यस्त हैं तो वहीं अनुष्का मुंबई नें शूटिंग में बिजी हैं। पर दोनों अपना मॉर्निंग और डे रूटीन जरूर फोलो करते हैं।

Recommended Stories