IPL 2020 के 8 सबसे महंगे खिलाड़ी, कोहली-धोनी को पछाड़ ये क्रिकेटर बना नंबर 1

Published : Aug 28, 2020, 04:36 PM ISTUpdated : Sep 04, 2020, 05:12 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : कोरोना काल में भले ही आईपीएल की प्राइज मनी आधी कर दी गई है पर आईपीएल 2020 की नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा। आईपीएल-13 की नीलामी में गेंदबाजों का बोलबाला रहा। इस बार फ्रैंचाइजियों ने विदेशी खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया और उनपर जमकर पैसे लुटाए।  एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया वहीं, भारतीय खिलाड़ी के लिए बोली दस करोड़ तक भी नहीं पहुंची। इस नीलामी में कोहली और धोनी भी महंगे खिलाड़ी कौन हैं आइए जानते हैं।

PREV
110
IPL 2020 के 8 सबसे महंगे खिलाड़ी, कोहली-धोनी को पछाड़ ये क्रिकेटर बना नंबर 1

आईपीएल 2020 में पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। भारत के स्टार क्रिकेटर धोनी और कोहली को पीछे छोड़ इस खिलाड़ी को 15 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा गया है। आईपीएल में कमिंस ने 16 मैचों में वह 17 विकेट लिए हैं। कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं।

210

किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने स्टार प्लेयर ग्लेन मैक्सवेल को 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये थी, लेकिन नीलामी में उनका भाव चढ़ा और पंजाब ने अपने इस पुराने खिलाड़ी को दोबारा अपने टीम में शामिल करने के लिए 10 करोड़ 75 लाख रुपए दिए।

310

साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर प्लेयर क्रिस मॉरिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 10 करोड़ में खरीदा है। बात दें कि मॉरिस का बेस प्राइस नीलामी में 1.5 करोड़ था लेकिन आरसीबी ने बड़ी बोली लगाकर मॉरिस को अपनी टीम में शामिल किया। पिछले सीजन में मॉरिस दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मैदान पर उतरे थे।

410

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल पहली बार आईपीएल खेल रहे हैं और पहली ही बार में उनको किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा है। 50 लाख के बेस प्राइस वाले कॉट्रेल को 8 करोड़ 50 लाख में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम में शामिल किया हैं।

510

इस बार आईपीएल ऑक्शन में बॉलर्स की काफी डिमांड रही। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल को मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा है। वह एक करोड़ रुपए की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे थे। बता दें कि आईपीएल के 26 मैचों में नाइल ने 36 विकेट लिए हैं।

610

आईपीएल 2020 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ी बोली लगाते हुए वेस्टइंडीज के तेज बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर को 7 करोड़ 75 लाख में खरीदा है। बता दें कि हेटमेयर ने इससे पहले सीजन में आरसीबी की ओर से मैच खेले थे।

710

इस लिस्ट में 7वें नंबर पर भारतीय गेंदबाज पीयूष चावला हैं। पीयूष चावला को चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 करोड़ 75 लाख में खरीदा। इससे पहले चावला केकेआर टीम में थे।

810

इंग्लैंड टीम के ऑलराउंडर प्लेयर सैम करन भी चेन्नई सुपर किंग्स में हैं। एक करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में आए करन को सीएसके ने 5 करोड़ 50 लाख में खरीदा है। करन इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में थे।

910

वहीं, इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 5 करोड़ 25 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। मॉर्गन की बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये थी।

1010

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ 80 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। स्टोइनिस की बेस प्राइस एक करोड़ रुपये थी। स्टोइनिस ने आईपीएल के चार सीजन खेले हैं। इससे पहले वे पंजाब और आरसीबी की टीम से खेल चुके हैं।

Recommended Stories