Published : Jul 23, 2021, 08:50 AM ISTUpdated : Jul 23, 2021, 10:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के लेग स्पिनर और स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल 23 जुलाई को अपना 31वां जन्मदिन (Yuzvendra Chahal Birthday) मना रहे हैं। ये खिलाड़ी अपने खेल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। पिछले साल अगस्त में मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के साथ सगाई करने के बाद से लेकर दुबई में उनके साथ टाइम स्पेंड करना हो, शादी हो, हनीमून हो या फिर कोई भी दिन चहल-धनाश्री (chahal-dhanashree) का अंदाज सभी को बहुत पसंद आता है। दोनों मशहूर सिलेब्रिटी कपल्स में से एक बन गए हैं। आज चहल के जन्मदिन पर हम आपको दिखाते हैं चहल धनाश्री की 10 सबसे क्यूट फोटोज....
23 जुलाई 1990 को हरियाणा के जींद जिले में जन्में युजवेंद्र चहल बचपन से ही एक क्रिकेटर बनना चाहते थे। उनके पिता केके चहल वकील हैं। यही नहीं 2002-03 में वे जींद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा युजवेंद्र की मां सुनीता देवी एक हाउस वाइफ हैं।
210
युजवेंद्र चहल भारतीय टीम के सबसे मजाकिया और मस्त मौला खिलाड़ियों में से एक है। अक्सर वह अपने फनी नेचर के चलते फील्ड पर और सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं।
310
उनके साथ-साथ उनकी वाइफ और मशहूर डांसर धनाश्री वर्मा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर करती हैं।
410
धनाश्री और चहल की क्यूट केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आती है। दोनों का एक दूसरे से प्यार करने का अंदाज हो या एक दूसरे की टांग खिंचाई करना अक्सर लोग उनके इस अंदाज को खूब इंजॉय करते हैं।
510
पिछले साल 8 अगस्त को दोनों सगाई के बंधन में बंधे थे, जिसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही दी थी। दोनों ने लॉकडाउन में ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।
610
सगाई के बाद धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल काफी समय तक दुबई में भी साथ रहे थे। पिछले आईपीएल के सीजन में धनाश्री उन्हें चीयर करने के लिए यूएई पहुंच गई थी। जहां दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था।
710
आईपीएल के बाद इस कपल ने 22 दिसंबर 2020 में शादी की दोनों की। दोनों की शादी गुरुग्राम के कर्मा लेक रिजॉर्ट में हुई, जहां काफी लिमिटेड लोग मौजदू थे। चहल के साथी खिलाड़ियों में शिखर धवन भी वहां पहुंचे थे।
810
शादी के बाद धनाश्री और चहल हनीमून के लिए एक बार फिर दुबई गए। जहां उन्होंने फेम पार्क से लेकर फरारी वर्ल्ड तक का लुत्फ उठाया। इसके बाद दोनों मालदीप में भी छुट्टियां मनाने पहुंचे थे।
910
धनाश्री चहल के हर मैच में उन्हें सपोर्ट करने पहुंची है। आईपीएल के 14वें सीजन के दौरान भी ये कपल एक साथ था। एक मैच के दौरान धनाश्री चहल के विकेट लेने पर अपने आंसू रोक नहीं पाई थी।
1010
शादी के बाद ये चहल का पहला बर्थडे है और इस मौके पर दोनों लव बर्ड्स साथ नहीं है। एक तरफ चहल भारतीय टीम के साथ श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे है, तो वहीं धनाश्री मुंबई में हैं। बता दें कि शुक्रवार को भारत और श्रीलंका के बीच आखिरी वनडे है।