बहन के कारण फिर से फंस गए युजवेन्द्र चहल, लॉकडाउन के बीच मिली यह जिम्मेदारी

Published : Apr 19, 2020, 10:55 AM IST

नई दिल्ली. लॉकडाउन के कारण सभी भारतीय खिलाड़ी अपने घरों के अंदर कैद हैं और सोशल मीडिया पर अच्छा खासा समय बिता रहे हैं। लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल भी अपने परिवार के साथ घर के अंदर रह रहे हैं। चहल भी बाकी खिलाड़ियों की तरह कभी लाइव चैट पर साथी खिलाड़ियों से बात करते हैं तो कभी टिकटॉक पर मजेदार वीडियो बनाते रहते हैं। अब उन्होंने एैसा ही एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी बहन ने उन्हें फंसा दिया। इस वीडियो में दोनों भाई बहन फोन पर बात कर रहे हैं, पहले चहल पहचान नहीं पाते कि किसका फोन है और हैलो हैलो बोलते हैं फिर अचानक उनकी बहन कहती हैं "मैं तेरी बहन बोले रही हूं, गैस भराना है, जल्दी आ।" ये सुनते ही चहल फोन काट देते हैं। 

PREV
110
बहन के कारण फिर से फंस गए युजवेन्द्र चहल, लॉकडाउन के बीच मिली यह जिम्मेदारी

इस वीडियो में चहल अपनी बहन की आवाज पहचान नहीं पाते हैं और उन्हें कोई और लड़की समझकर बात करते हैं।  
 

210

वीडियो की शुरुआत में उनकी बहन भी हैलो हैलो बोलती रहती हैं फिर बाद में अपनी पहचान बताती हैं। इसके बाद उन्हें गैस भराने की जिम्मेदारी भी दे दी जाती है। 
 

310

चहल ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा "फिर फंसवा दिया बहन ने।"

410

लॉकडाउन के कारण चहल अपने घर में कैद हैं और परिवार के लोगों के साथ ही टिकटॉक वीडियो बना रहे हैं। 

510

उन्होंने इससे पहले भी कई वीडियो शेयर किए थे, जिनमें उनके मम्मी पापा भी नजर आ चुके हैं। 

610

लॉकडाउन से पहले उन्होंने भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ भी वीडियो शेयर किया था। 

710

चहल ने टिकटॉक वीडियो के जरिए ही टीवी एक्ट्रेस अनीता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। 

810

चहल के कुछ फैंस को उनके टिकटॉक वीडियो पसंद नहीं आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा "आप बॉलिंग करते ही अच्छे लगते हैं टिकटॉक बनाते नहीं।"
 

910

इससे पहले भी एक फैन ने चहल के टिकटॉक वीडियो पर कहा था कि शायद उन्हें इसी फील्ड में करियर बनाना है। 

1010

चहल टीम इंडिया के सबसे ज्यादा मस्ती करने वाले खिलाड़ियों में हैं। मैच को दौरान भी वो साथी खिलाड़ियों के साथ हंसी मजाक करते रहते हैं। 

Recommended Stories