स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बेटी जीवा (Ziva Dhoni) 6 साल की हो गई हैं। जीवा धोनी का जन्म 06 फरवरी 2015 को दिल्ली में हुआ था। माही की बेटी अपनी क्यूटनेस और बेहद मासूम अदाओं से इंटरनेट सेंशसन बन चुकी हैं। अपने पापा के मैच में चीयर करने जाना हो या अपनी मम्मी साक्षी के साथ एंजॉय करना। उनकी हर चीज फैंस को बहुत पसंद आती हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाते हैं जीवा की वो तस्वीरें, जिसे देखकर आप भी कहेंगे की माही की बेटी कमाल हैं।
6 फरवरी 2015 को जब धोनी पहली बार पिता बनें, तब से लेकर अब तक उनकी बेटी सोशल मीडिया क्वीन बनीं हुई हैं। जीवा सिंह धोनी के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जिसमें उनके पैदा होने से लेकर अबतक की सारी तस्वीरें मौजूद है। इस पेज पर कुल 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दरअसल, जीवा का ये अकाउंट उनकी मम्मी साक्षी सिंह धोनी (sakshi dhoni) मैनेज करती है और आए दिन उनकी क्यूट फोटोज शेयर करती रहती हैं।
210
2015 में बेटी के जन्म की खबर सुनकर धोनी काफी खुश थे, लेकिन अपने देश की खातिर भारत नहीं लौटे। इसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में भी कहा था, कि इस समय मेरे लिए देश ज्यादा जरूरी है।
310
बता दें कि जब जीवा का जन्म हुआ था, तो धोनी भारतीय कप्तान के रूप में वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे और खेल पर ध्यान लगाने की वजह से फोन भी नहीं रखते थे। ऐसे में साक्षी ने बेटी के जन्म के बारे में सुरेश रैना को मैसेज करके बताया और उन्होंने धोनी को बताया था।
410
साल 2020 में जब पूरी दुनिया बंद थी, तब जीवा ने अपने पिता के साथ रांची के फार्म पर बहुत सारा टाइम स्पेंड किया था। पिछले साल उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। कभी पापा के संग बाइक पर धूमती, तो कभी उनके साथ सब्जी लगाती।
510
15 अगस्त 2020 को अपने संन्यास के बाद से धोनी परिवार को पूरा समय दे रहे हैं। आईपीएल के बाद वह परिवार के साथ दुबई ट्रिप पर भी गए थे। इसके अलावा वह काफी समय से रांची में अपने परिवार के साथ ही हैं।
610
दुबई में साक्षी और जीवा की कई तस्वीरें वायरल हुई। लेकिन सबसे ज्यादा किसी फोटो की चर्चा हुई तो इसकी, जिसमें जीवा खतरनाक जानवरों के बीच नजर आई।
710
धोनी की वाइफ साक्षी अक्सर जीवा की फोटो शेयर करती रहती हैं। इस फोटो में वह क्लासिकल डांस करती और वैसे ही ड्रेस पहने नजर आ रही थी।
810
हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमे जीवा ढेर सारी सब्जी लेकर बैठी हुई हैं। वहीं, जब साक्षी उनसे पूछती हैं कि तुम ये कहां से लाईं, तो जीवा कहती हैं, 'बाजार से।' जीवा धोनी इस वीडियो में सब्जियों को पहचानती नजर भी आ रही हैं।
910
इसी साल जीवा ने अपना टीवी पर डेब्यू भी किया है। दरअसल, वह अपने पापा के साथ एक बिस्कुट के विज्ञापन की शूटिंग करती हुई नजर आ रही है। उन्होंने पापा के साथ विज्ञापन की न केवल अच्छे से शूटिंग की, बल्कि उनके साथ खूब सारी मस्ती भी की।
1010
पिछले साल अगस्त में शेयर की गई इस तस्वीर को देखकर लोगों को लगा कि धोनी के घर में दूसरा बच्चा पैदा हो गया है। दरअसल, इस फोटो में जीवा हार्दिक पंड्या के बेटे को गोद में बैठे हुए नजर आ रही है। फैंस को लगा कि ये जीवा का भाई या बहन है।